Move to Jagran APP

Ghaziabad Panchayat Chunav 2021: 910 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, 3302 उम्मीदवारों के लिए मतदाता गुरुवार को करेंगे वोट

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का चुनाव 15 अप्रैल को होगा। जिले में 311 मतदान केंद्र स्थित 958 पोलिंग बूथ पर मतदान होगा। जिसमें 5 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। इसके मद्देनजर बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र के लिए रवाना हो रही हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 03:41 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 05:26 PM (IST)
Ghaziabad Panchayat Chunav 2021: 910 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, 3302 उम्मीदवारों के लिए मतदाता गुरुवार को करेंगे वोट
गोविंदपुरम स्थित अनाज मंडी से उनको रवाना करने के लिए व्यवस्था की गई है।

गाजियाबाद [अभिषेक सिंह]। गाजियाबाद सहित 19 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान बृहस्पतिवार को होगा। जिले में मतदान को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता मतदान कर सकेंगे। मतदान करने के लिए आने वाले मतदाताओं को मास्क पहनना अनिवार्य हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के हाथ को सैनिटाइज करवाया जाएगा और उनके शरीर का तापमान चेक किया जाएगा।

loksabha election banner

चुनाव में पांच लाख से अधिक मतदाता 3302 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने के लिए जिले में मतदान करेंगे। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र रूप से चुनाव कराने के जिले को 22 जोन और 78 सेक्टर में बांटा गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में के रविंद्र नायक को प्रेक्षक नियुक्त किया है।

बुधवार को 958 पोलिंग पार्टियों को मतपेटियों के साथ सभी पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल से मतदान केंद्रों पर रवाना कर दिया गया है। रजापुर ब्लॉक में गोविंदपुर स्थित अनाज मंडी को पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल बनाया गया था। मतदान के बाद मतपेटियों को यहीं पर जमा करना होगा।

910 प्रत्याशियों ने पहले ही मार ली बाजी

चुनाव में 910 प्रत्याशियों ने पहले ही बाजी मार ली है। जिले में 22 क्षेत्र पंचायत चुनाव और 888 ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्विरोध चुना जा चुका है। इन सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए एक-एक प्रत्याशी ही मैदान में उतरे थे। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती रहेगी। पूरी चुनावी व्यवस्था साढ़े पांच हजार से अधिक फोर्स के हवाले रहेगी। फोर्स को मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया है।

पद                                         संख्या                         नामांकन       निर्विरोध

जिला पंचायत सदस्य                    14                                178            0

प्रधान                                    161                             1,150           0

क्षेत्र पंचायत सदस्य                   323                             1,480          22

ग्राम पंचायत सदस्य                 2,141                           1,404          88


विकास खंड                        मतदान केंद्र               मतदान स्थल          मतदाता

रजापुर                                  71                        242                   1,48,338

लोनी                                    60                        208                   1,21,282

मुरादनगर                              81                        205                   1,15,599

भोजपुर                                 99                        303                   1,70,064

योग                                   311                       958                   5,56,083

संवेदनशील मतदान केंद्र-   70

अति संवेदनशील मतदान केंद्र - 42

सामान्य मतदान केंद्र- 199

जिले में तैनात फोर्स की स्थिति

बाहरी जिलों से आयी फोर्स

एसपी - एक

डिप्टी एसपी - दो

निरीक्षक - 10

उपनिरीक्षक - 176

कांस्टेबल - 408

होमगार्ड - 1278

रिक्रूट आरक्षी - 455

पीआरडी जवान - 25

पीएसी जवान - 216

जिले की फोर्स

निरीक्षक - 70

उपनिरीक्षक - 401

हेडकांस्टेबल - 1,656

कांस्टेबल - 2,136

एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। अगर किसी ने भी व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-फिल्म अभिनेता राजेश खट्टर कोरोना पॉजिटिव, गाजियाबाद के अस्पताल में चल रहा है इलाज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.