Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Yogi Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, गाजियाबाद के सुनील शर्मा को मिली जगह

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 05:25 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में मंगलवार को योगी कैबिनेट का विस्तार हो गया। कैबिनेट विस्तार में साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली है। इस तरह योगी कैबिनेट में चार नए मंत्री शामिल हो गए। पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 14 सीटों में से 7 सीट हार गई थी जबकि 2009 में सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा था।

    Hero Image
    साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को योगी कैबिनेट का विस्तार हो गया। राजभवन में साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। सुनील शर्मा के अलावा ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान और आरएलडी के विधायक अनिल कुमार को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजनीति के जानकारों की माने तो योगी मंत्रिमंडल में सुनील शर्मा को मंत्री बनाकर भाजपा ब्राह्मणों को साधने की कोशिश करेगी। इस कदम का फायदा पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मिलेगा। 

    2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा (Sunil Sharma) ने साहिबाबाद विधानसभा सीट पर रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। सुनील शर्मा ने 2 लाख 14 हजार 386 वोटों से सपा गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को हराया था।