यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kerala Train Fire: फर्नीचर बनवाने के बहाने ले गई UP ATS, दूसरे दिन छोड़ा; कोझिकोड ट्रेन में आग से जुड़ा मामला
रविवार को केरल में ट्रेन में यात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले में यूपीएटीएस ने सोमवार रात मोदीनगर के ...और पढ़ें

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। रविवार को केरल में ट्रेन में यात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले में यूपीएटीएस ने सोमवार रात मोदीनगर के गांव संजयपुरी से युवक शाहरुख को हिरासत में लिया। करीब 13 घंटे पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
सोमवार रात करीब नौ बजे फर्नीचर बनवाने के बहाने शाहरुख को टीम का सदस्य गाजियाबाद के मनन धाम मंदिर लेकर गई। जहां से उसे दूसरी गाड़ी में बैठा कर नोएडा के एटीएस कार्यालय में ले जाया गया। रात भर उससे पूछताछ की गई।
शाहरुख के मुताबिक, वह कभी केरल गया ही नहीं था। पूछताछ में घटना से संबंधित कोई साक्ष्य उससे नहीं मिला तो इसे छोड़ दिया गया। सुबह दस बजे उसे छोड़ दिया गया। बता दें कि शाहरुख फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। पांच भाईयों में वह सबसे बड़ा है।
ट्रेन में लगाई थी आग
केरल के कोझिकोड में अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार रात एक शख्स ने दूसरे यात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी थी। आग लगते ही यात्रियों मे चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए सब इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने बताया कि घटना में कम से कम आठ लोग झुलस गए। घटना के कुछ ही देर रेलवे ट्रैक पर तीन लोगों की लाश भी बरामद की गई।
