Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसा ही निकला हैवान! सगी भांजी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, इंस्टाग्राम पर भेजे थे अश्लील मैसेज

    Updated: Sun, 12 Jan 2025 04:38 PM (IST)

    मोदीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक मौसा ने अपनी ही भांजी से दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता का आरोप है कि उसके मौसा ने उसके साथ छेड़खानी की और जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने स्वजनों को इस बारे में बताया लेकिन उन्होंने उसकी बातों को गलत ठहराया और उसे पीट दिया।

    Hero Image
    मौसा ने भांजी से की दरिंदगी, स्वजन ने पीड़िता को ही पीटा।

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। मौसा ने सगी भांजी से दुष्कर्म की कोशिश की। उनके निजी अंगों के साथ जबरन छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपित ने भांजी को हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने स्वजन से शिकायत की तो पिता व चाचा ने उन्हें ही पीट दिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक कॉलोनी की युवती एक कॉलेज में पढ़ाई करती हैं। उनके मुताबिक, उनके सगे मौसा की उनपर गलत नजर है। कुछ दिन पहले वह अपनी मां के साथ नानी के घर गई थी। वहां उनकी मौसी व मौसा आए थे। युवती कमरे में चली गई। इसी बीच आरोपित मौसा आया और उनके साथ छेड़खानी करने लगा। उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। उनके निजी अंगाें के साथ छेड़खानी करते हुए कपड़े फाड़ने की कोशिश की।

    इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज करते रहे

    उन्होंने शोर मचाया तो मौसा हत्या की धमकी देकर कमरे से भाग गया। धमकी से घबराकर पीड़िता ने किसी से इस बारे में नहीं बताया। इसके बाद मौसा ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजने शुरू कर दिये। अश्लील टिप्पणी करने का भी आरोप है। अब कुछ दिन पहले फिर से मौसा घर पर आया। उसने युवती को अकेला पाकर उनके साथ फिर से दुष्कर्म की कोशिश की। लेकिन इस बार पीड़िता से सहन नहीं हुआ।

    शिकायत पर चाचा और पिता ने ही पीट दिया

    उन्होंने अपने स्वजन को सारी बात बताई। पीड़िता का आरोप है कि स्वजन उनकी बातों को गलत ठहराने लगे। चाचा व पिता ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की दी। कहा फिर से इस बारे में जिक्र मत करना। पीड़िता तभी से तनाव में है। उन्हें डर है कि उनके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। मामले में पीड़िता ने रविवार को मोदीनगर थाने में शिकायत दी है। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बारिश से बदला मौसम, कनकनी ठंड ने बढ़ाई लोगों की परेशानियां; घरों में दुबके लोग