विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब यूपी के इस जिले में निकला कब्रिस्तान की बाउंड्री के पास शिवलिंग, 150 वर्ष पुराना होने का दावा; सफाई कर किया जलाभिषेक

Published: Sun, 22 Dec 2024 09:02 PM (IST)

Ghaziabad News गाजियाबाद जिले के मोदीनगर के आबिदपुर मानकी गांव में 150 साल पुराना शिवलिंग कब्रिस्तान की बाउंड्री में स्थित ...और पढ़ें

हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक।
हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मोदीनगर तहसील क्षेत्र के गांव आबिदपुर मानकी में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने शिवलिंग के लिए अलग रास्ता दिलाने की मांग उठाई है। पदाधिकारियों का दावा है कि 150 वर्ष प्राचीन यह शिवलिंग कब्रिस्तान की बाउंड्री में पीर के निकट है। पदाधिकारियों ने रविवार को शिवलिंग पर सफाई कर जलाभिषेक भी किया। वहां मंत्रोच्चारण भी किया।

उन्होंने अपनी मांग को लेकर मोदीनगर थाने में शिकायत दी है। गांव आबिदपुर मानकी गांव में एक कब्रिस्तान है। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों को सूचना मिली थी कि कब्रिस्तान में बाउंड्री के निकट शिवलिंग है। देखरेख के अभाव में शिवलिंग गंदगी से अटा है।

साफ-सफाई कर किया जलाभिषेक

इस पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री नीरज शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पदाधिकारियों के मुताबिक, सूचना सटीक निकली। पीर के पास शिवलिंग था, जो मिट्टी व गंदगी के कारण ढका था। टीम ने वहां सफाई की और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसके बाद मोदीनगर थाने पहुंचे।

पुलिस से कहा कि शिवलिंग से लोगों की आस्था जुड़ी है। इसलिए शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए अलग से रास्ता दिलाया जाए। पदाधिकारियों ने सोमवार को तहसील में भी शिकायत पत्र देने की बात कही है।

प्रशासन ने क्या कहा

इस बारे में एसडीएम मोदीनगर डॉ. पूजा गुप्ता का कहना है कि प्रकरण अभी उनकी जानकारी में नहीं है। जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं, एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि मामला प्रशासन से जुड़ा है।

युवक और उसकी मंगेतर को मिल रही जान से मारने की धमकी

वहीं, मुरादनगर थाना क्षेत्र के कन्नौजा गांव में रहने वाले युवक व उनकी मंगेतर को जान से मारने की धमकी मिल रही है। बीते कुछ दिनों से अज्ञात लोग फोन पर गालीगलौज कर कर रहे हैं। विवाह से कुछ दिन पूर्व धमकी मिलने के कारण दोनों पक्ष तनाव से ग्रस्त हैं। कन्नौजा गांव में युवक अनुज कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं।

अनुज के स्वजन ने दो माह पूर्व उनका रिश्ता गाजियाबाद के लाल कुआ क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ किया था। युवक के अनुसार बीते कुछ दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें व उनकी मंगेतर को फोन करके रिश्ता तोड़ने के लिए दबाव बना रहा है। रिश्ता न तोड़ने पर आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

फरवरी में दोनों की शादी होनी है, जिसकी की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। धमकी के चलते दोनों पक्ष के लोग अनहोनी की आशंका से ग्रस्त हैं। युवक के पिता ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।