Move to Jagran APP

सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा को मिली अस्पताल से छुट्टी, घुटना प्रत्यारोपण के लिए हुए थे भर्ती

राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा को बृहस्पतिवार को वैशाली के मैक्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनके दोनों घुटनों का ऑपरेशन कर उन्हें प्रत्यारोपित किया गया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 07:32 PM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2019 07:32 PM (IST)
सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा को मिली अस्पताल से छुट्टी, घुटना प्रत्यारोपण के लिए हुए थे भर्ती
सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा को मिली अस्पताल से छुट्टी, घुटना प्रत्यारोपण के लिए हुए थे भर्ती

गाजियाबाद, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा को बृहस्पतिवार को वैशाली के मैक्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनके दोनों घुटनों का ऑपरेशन कर उन्हें प्रत्यारोपित किया गया है। ऑपरेशन के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और चल सकते हैं।

loksabha election banner

बता दें कि करीब 15 दिन पहले राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा को वैशाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सर्जरी करने वाले वरिष्ठ ऑर्थोपीडिक सर्जन डॉ. अखिलेश यादव ने बताया कि बेनी प्रसाद वर्मा के दोनों घुटने काम नहीं कर रहे थे।

इसके बाद उनके पहले बाएं और बाद में दाएं धुटने का ऑपरेशन किया गया है। घुटनों का प्रत्यारोपण सफल हो गया है। इसके बाद बृहस्पतिवार को उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है। ऑपरेशन के बाद वह आराम से चल पा रहे हैं। हालांकि कुछ दिन उन्हें वॉकर का सहारा लेने को कहा गया है।

डॉक्टरों ने किया था रूटीन चैकअप
नी रिप्लेसमेंट सर्जरी (घुटना प्रत्यारोपण) से पहले बेनी प्रसाद के सभी रूटीन चैकअप किये गए थे। जिनमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाए गए थे। मैक्स अस्पताल के ऑर्थो सर्जन डॉक्टर अखिलेश यादव उनका ऑपरेशन किया था। 

मुलायम सिंह के करीबी हैं बेनी प्रसाद वर्मा
बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं। उनकी गिनती सपा के उन नेताओं में होती है जिन्होंने पार्टी की बुनियाद रखी थी। हालांकि बेनी प्रसाद 2006-07 में सपा को छोड़कर चले गए थे। उन्होंने पहले क्रांति दल बनाया और उसके बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। करीब 3 साल पहले वह दोबारा सपा में शामिल हो गए।

बता दें कि सपा के टिकट से 1996 में उन्होंने पहली बार कैसरगंज संसदीय सीट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1998, 1999 व 2004 तक इस सीट पर उनका कब्जा बरकरार रहा। फिर 2009 में उन्होंने सपा से किनारा कर कांग्रेस का दामन थामा और कैसरगंज छोड़कर गोंडा संसदीय सीट से फिर सफलता की सीढ़ी चढ़ने में सफल रहे। वे मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश से सपा से राज्यसभा सांसद हैं।

तीन साल पहले सपा में हुए दोबारा शामिल
सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा का जन्म 11 फरवरी 1941 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ था। इस समय उनकी उम्र करीब 78 साल है। अपने बयानों के जरिए चर्चा में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा तीन साल पहले ही कांग्रेस से सपा में वापस लौटे हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें मनमोहन सरकार में मंत्री बनाया था। इसके अलावा वे अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य भी थे। सपा में वापसी के बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया। बता दें कि बनी प्रसाद वर्मा मुलायम सिंह की सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री भी रहे हैं।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.