विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के सद्दाम ने मौका मिलते ही हथौड़े से की पत्नी की हत्या, पुलिस से बोला- कोई मलाल नहीं

By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
Published: Fri, 11 Nov 2022 09:53 AM (IST)

Ghaziabad News पत्नी रुखसाना की हत्या करने के बाद आरोपित सद्दाम के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। आत्मसमर्पण के ...और पढ़ें

पत्नी की हत्या के आरोपित ने एसएसपी आफिस पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।
पत्नी की हत्या के आरोपित ने एसएसपी आफिस पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।

गाजियाबाद/लोनी, जागरण संवाददाता। ट्रानिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में सोनिया विहार पुश्ता के पास बृहस्पतिवार दोपहर अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की हथौड़े व चाकू से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ने एसएसपी आफिस पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

खुशहाल पार्क कालोनी में रहने वाली रुखसाना की शादी 11 वर्ष पूर्व कालोनी में रहने वाले सद्दाम से हुई थी। दंपती के एक बेटा शाह आलम और बेटी आलिया है। सद्दाम राज मिस्त्री का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे पत्नी को नौकरी दिलवाने के बहाने वह साथ लेकर ट्रानिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र गया। वह अपने साथ थैले में हथौड़े समेत अन्य औजार ले गया था।

हत्या के बाद किया आत्मसमर्पण

मिली जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्रियों में काम की बात करवाने के बाद दोपहर करीब एक बजे सोनिया विहार पुश्ता रोड के पास लेकर पहुंचा। वह पेशाब करने के बहाने एक ओर चला गया। कुछ देर बाद पीछे से आकर उसने रुखसाना के सिर पर हथौड़े से कई वार किये। वह जमीन पर गिर गई तो सद्दाम ने चाकू से उसके सीने व पेट पर दो-तीन वार किए। पत्नी को खून से लथपथ छोड़कर आरोपित एसएसपी आफिस पहुंचा। जहां उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

हत्या की सूचना से हड़कंप

एसएसपी आफिस से हत्या की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंची। रुखसाना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रात करीब आठ बजे आरोपित को ट्रानिका सिटी थाने लाया गया। महिला के मायके वालों ने आरोपित पति पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

एक साल से तलाश रहा था मौका

सद्दाम एक साल से हत्या की तैयारी कर रहा था। बुधवार शाम चार बजे भी उसे नौकरी दिलाने के बहाने घर से ट्रानिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र ले गया था, लेकिन वहां चहल-पहल अधिक होने के कारण हत्या नहीं कर सका। वह बुधवार को भी हथौड़ा और चाकू साथ लेकर गया था। उसे पत्नी की हत्या करने का कोई मलाल नहीं है।

लिफ्ट लेकर पहुंचा था एसएसपी आफिस

सद्दाम ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह दो बाइक सवारों से लिफ्ट लेकर ट्रानिका सिटी थाने तक पहुंचा। उसके बाद आटो में बैठकर लोनी तिराहा पहुंचा। यहां से वह आटो से एसएसपी आफिस पहुंचा। वहां घूम रहे पुलिस कर्मियों को उसने अपनी पत्नी की हत्या करके आने की बात बताई तो किसी ने यकीन नहीं किया। बाद में वह एक वकील से सलाह लेकर शिकायत प्रकोष्ठ में पहुंचा। जहां आत्मसमर्पण कर दिया। 

पुलिस के सामने स्वीकारा अपराध

रजनीश कुमार (उपाध्याय, सीओ लोनी) का कहना है कि आरोपित ने पत्नी के कई युवकों से अवैध संबंध होने का शक जाहिर करते हुए हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।