Move to Jagran APP

पढ़िये- 1952 से अब तक गाजियाबाद का चुनावी सफर, जानिये- कौन सी है प्रदेश की सबसे बड़ी सीट

Ghaziabad Assembly Election 2022 गाजियाबाद 1952 में हुए पहले चुनाव से अब तक का गवाह रहा है। वर्ष 1952 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में जिले में तीन विधानसभा सीटें थीं अब यह संख्या बढ़कर पांच पहुंच गई है।

By Jp YadavEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 01:56 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 04:47 PM (IST)
पढ़िये- 1952 से अब तक गाजियाबाद का चुनावी सफर, जानिये- कौन सी है प्रदेश की सबसे बड़ी सीट
अब तक 17 विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ यूं रहा गाजियाबाद का सफर

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को बिगुल बज गया है। 18वीं विधानसभा के लिए होने जा रहे चुनाव में गाजियाबाद 1952 में हुए पहले चुनाव से अब तक का गवाह रहा है। वर्ष 1952 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में जिले में तीन विधानसभा सीटें थीं, अब यह संख्या बढ़कर पांच पहुंच गई है। गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट मतदाताओं के लिहाज से सबसे बड़ी सीट है। जिले के चुनावी इतिहास और विधानसभा में पहुंचने वाले दिग्गजों के बारे में आयुष गंगवार की एक रिपोर्ट।

loksabha election banner

1952 में पहला चुनाव

गाजियाबाद नार्थ-ईस्ट विचित्रा नारायण (कांग्रेस) 24,095 (विजेता) भगवान दास (निर्दलीय) 7,971 (दूसरे स्थान पर)

गाजियाबाद नार्थ-वेस्ट तेजा सिंह (कांग्रेस) 19,558 (विजेता) शंकर लाल (निर्दलीय) 7,121 (दूसरे स्थान पर)

गाजियाबाद साउथ बलबीर सिंह (कांग्रेस) 13,602 (विजेता) बलजीत सिंह (सोशलिस्ट पार्टी) 6,297 (दूसरे स्थान पर)

1957 में दूसरा चुनाव

गाजियाबाद तेजा सिंह (कांग्रेस) 17,505 (विजेता) पी. चंद्रा (भारतीय जन संघ) 9,614 (दूसरे स्थान पर)

डासना मो. अली खान (कांग्रेस) 26,845 (विजेता) बलजीत सिंह (निर्दलीय) 26,761 (दूसरे स्थान पर)

मोदीनगर विचित्रा नारायण (कांग्रेस) 34,733 (विजेता) हुकुम सिंह (प्रजा सोशलिस्ट पार्टी) 10,689 (दूसरे स्थान पर)

 1962 में तीसरा चुनाव

गाजियाबाद तेजा सिंह (कांग्रेस) 17,610 (विजेता) ईश्वर दयाल (जनसंघ) 15,609 (दूसरे स्थान पर)

डासना मेघनाथ सिंह सिसौदिया (निर्दलीय) 24,420 (विजेता) मो. अली खान (कांग्रेस) 18,342 (दूसरे स्थान पर)

मोदीनगर विचित्रा नारायण (कांग्रेस) 24,673 (विजेता) हुकुम सिंह (प्रजा सोशलिस्ट पार्टी) 15,845 (दूसरे स्थान पर)

1967 में चौथा चुनाव

गाजियाबाद पी लाल (रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया) 22,341 (विजेता) आर सिंह (भारतीय जन संघ) 17,060 (दूसरे स्थान पर)

मुरादनगर जीएस चौधरी (निर्दलीय) 15,951 (विजेता) अलबेल (रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया) 13,066 (दूसरे स्थान पर)

मोदीनगर एस प्रसाद (रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया) 16,737 (विजेता) ए सरूप (निर्दलीय) 16,223 (दूसरे स्थान पर)

1969 में पांचवां चुनाव

गाजियाबाद प्यारेलाल (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी) 19,159 (विजेता) आफताब अली (कांग्रेस) 12,824 (दूसरे स्थान पर)

मुरादनगर ईश्वर दयाल (भारतीय क्रांति दल) 26,934 (विजेता) राजपाल सिंह (कांग्रेस) 24,251 (दूसरे स्थान पर)

मोदीनगर शेर अली खान (भारतीय क्रांति दल) 21,478 (विजेता) अब्दुल हलीम खान (कांग्रेस) 16,227 (दूसरे स्थान पर)

 1974 में छठा चुनाव

गाजियाबाद प्यारेलाल (कांग्रेस) 23,546 (विजेता) बलदेव राज शर्मा (भारतीय जन संघ) 10,341 (दूसरे स्थान पर)

मुरादनगर राजपाल (कांग्रेस) 31,929 (विजेता) अनवार (भारतीय क्रांति दल) 24,639 (दूसरे स्थान पर)

मोदीनगर मेघनाथ सिंह (कांग्रेस) 23,132 (विजेता) सत्यप्रकाश (भारतीय क्रांति दल) 21,635 (दूसरे स्थान पर)

1977 में सातवां चुनाव

गाजियाबाद राजेंद्र (जनता पार्टी) 28,647 (विजेता) प्यारेलाल (कांग्रेस) 28,313(दूसरे स्थान पर)

मोदीनगर सोहनवीर (जनता पार्टी) 34,909 (विजेता) दुलीचंद आर्या (कांग्रेस) 28,381 (दूसरे स्थान पर)

मुरादनगर अनवर (जनता पार्टी) 35,222 (विजेता) राजपाल सिंह (कांग्रेस) 31,896 (दूसरे स्थान पर)

 1980 में आठवां चुनाव

गाजियाबाद सुरेंद्र कुमार उर्फ मुन्नी इंक (यू) 18,556 (विजेता) सतीश चंद शर्मा इंक (आइ) 17,967 (दूसरे स्थान पर)

मोदीनगर सुखवीर सिंह गहलोत (इंक) 30,930 (विजेता) फिदौर रहमान खान (जनता पार्टी) 25,302 (दूसरे स्थान पर)

मुरादनगर ईश्वर दयाल त्यागी इंक (आइ) 27,504 (विजेता) योगेंद्र पाल सिंह (जनता पार्टी सेक्युलर- चरण सिंह) 17,622 (दूसरे स्थान पर)

1985 में नौंवा चुनाव

गाजियाबाद कृष्ण कुमार शर्मा (कांग्रेस) 30,108 (विजेता) दिनेश चंद्र गर्ग (भाजपा) 28,923 (दूसरे स्थान पर)

मोदीनगर विमला सिंह (कांग्रेस) 35,553 (विजेता) महिपाल चौधरी (लोकदल) 21,272 (दूसरे स्थान पर)

मुरादनगर सखावत हुसैन (लोकदल) 28,809 ईश्वर दयाल त्यागी (कांग्रेस) 25,685 (दूसरे स्थान पर)

1989 में दसवां चुनाव

गाजियाबाद सुरेंद्र कुमार उर्फ मुन्नी (कांग्रेस) 54,326 (विजेता) बालेश्वर त्यागी (भाजपा) 37,449 (दूसरे स्थान पर)

मोदीनगर सुखबीर सिंह गहलोत (जनता दल) 52,913 (विजेता) राम आसरे शर्मा (निर्दलीय) 25,998 (दूसरे स्थान पर)

मुरादनगर राज पाल त्यागी (निर्दलीय) 35,613 (विजेता) विवेक (निर्दलीय) 27,932 (दूसरे स्थान पर)

1991 में 11वां चुनाव

गाजियाबाद बालेश्वर त्यागी (भाजपा) 54,714 (विजेता) अनूप सिंह (जनता दल) 32,887 (दूसरे स्थान पर)

मोदीनगर सुखवीर सिंह गहलोत (जनता दल) 46,343 (विजेता) रामआसरे (भाजपा) 46,172 (दूसरे स्थान पर)

मुरादनगर राज पाल त्यागी (कांग्रेस) 41,513 (विजेता) केशव त्यागी (भाजपा) 20,983 (दूसरे स्थान पर)

1993 में 12वां चुनाव

गाजियाबाद बालेश्वर त्यागी (भाजपा) 91,199 (विजेता) अनूप सिंह (जनता दल) 46,270 (दूसरे स्थान पर)

मोदीनगर नरेंद्र सिंह सिसोदिया (भाजपा) 46,093 (विजेता) सुखबीर सिंह गहलोत (जनता दल) 38,214 (दूसरे स्थान पर)

मुरादनगर प्रेम सिंह (जनता दल) 41,227 (विजेता) विवेक त्यागी (भाजपा) 35,416 (दूसरे स्थान पर)

1996 में 13वां चुनाव

गाजियाबाद बालेश्वर त्यागी (भाजपा) 110,990 (विजेता) जितेन्द्र (सपा) 42,975 (दूसरे स्थान पर)

मोदीनगर नरेंद्र सिंह सिसोदिया (भाजपा) 51,823 (विजेता) राम आसरे (सपा) 35,992 (दूसरे स्थान पर)

मुरादनगर राज पाल त्यागी (सपा) 45,023 (विजेता) विवेक त्यागी (भाजपा) 41,702 (दूसरे स्थान पर)

2002 में 14वां चुनाव

गाजियाबाद सुरेंद्र प्रकाश गोयल (कांग्रेस) 64,760 (विजेता) बालेश्वर त्यागी (भाजपा) 60,234 (दूसरे स्थान पर)

मोदीनगर नरेंद्र सिंह सिसोदिया (भाजपा) 39,103 (विजेता) धर्मेश सिंह तोमर (सपा) 33,668 (दूसरे स्थान पर)

मुरादनगर राजपाल त्यागी (कांग्रेस) 42,135 (विजेता) विवेक त्यागी (रालोद) 38,987 (दूसरे स्थान पर)

2007 में 15वां चुनाव

गाजियाबाद सुनील कुमार शर्मा (भाजपा) 88,506 (विजेता) सुरेश बंसल (बसपा) 62,851 (दूसरे स्थान पर)

मोदीनगर राजपाल सिंह (बसपा) 32,434 (विजेता) धर्मेश सिंह तोमर (सपा) 31,155 (दूसरे स्थान पर)

मुरादनगर राजपाल त्यागी (निर्दलीय) 37,796 (विजेता) वहाब (बसपा) 34,776 (दूसरे स्थान पर)

 2012 में 16वां चुनाव

गाजियाबाद सुरेश बंसल (बसपा) 64,485 (विजेता) अतुल गर्ग (भाजपा) 52,364 (दूसरे स्थान पर)

मोदीनगर सुदेश शर्मा (रालोद) 58,635 (विजेता) राजपाल सिंह (बसपा) 44,686 (दूसरे स्थान पर)

मुरादनगर वहाब (बसपा) विजेता 57,103 (विजेता) राजपाल त्यागी (सपा) 53,481 (दूसरे स्थान पर)

साहिबाबाद अमरपाल (बसपा) 124,332 (विजेता) सुनील कुमार शर्मा (भाजपा) 99,984 (दूसरे स्थान पर)

लोनी जाकिर अली (बसपा) 89,603 (विजेता) मदन भैया (रालोद) 64,355 (दूसरे स्थान पर)

 2017 में 17वां चुनाव

गाजियाबाद अतुल गर्ग (भाजपा) 124,201 (विजेता) सुरेश बंसल (बसपा) 53,696 (दूसरे स्थान पर)

मोदीनगर डा. मंजू शिवाच (भाजपा) 108,631 (विजेता) वहाब चौधरी (बसपा) 42,049 (दूसरे स्थान पर)

मुरादनगर अजित पाल त्यागी (भाजपा) 140,759 (विजेता) सुधन कुमार (बसपा) 51,147 (दूसरे स्थान पर)

साहिबाबाद सुनील कुमार शर्मा (भाजपा) 262,741 (विजेता) अमरपाल (कांग्रेस) 112,056 (दूसरे स्थान पर)

लोनी नंदकिशोर (भाजपा) 113,088 (विजेता) जाकिर अली (बसपा) 70,275 (दूसरे स्थान पर)

गाजियाबाद के पांचों विधानसभा सीटों पर एक नजर

गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट

गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की पांच विधानसभा सीटों में से एक है एवं इसका विधानसभा क्रमांक 56 है। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में यहाँ पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 53.26% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में भाजपा के अतुल गर्ग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के सुरेश बंसल को 70,505 मतों से हराया। विजयी उम्मीदवार को 1,24,201 व निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 53,696 मत प्राप्त हुए।

साहिबाबाद विधानसभा सीट

साहिबाबाद विधानसभा सीट का विधानसभा क्रमांक 55 है। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में यहाँ पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 49.20% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में भाजपा के सुनील शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अमरपाल शर्मा को 1,50,685 मतों से हराया। विजयी उम्मीदवार को 262741 व निकटतम प्रतिद्वंदी को 112,056 मत प्राप्त हुए।

लोनी विधानसभा सीट

लोनी विधानसभा सीट का क्रमांक 53 है। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में यहाँ पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 60.12% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में भाजपा के नंदकिशोर गुर्जर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के जाकिर अली को 42,813 मतों से हराया। विजयी उम्मीदवार को 113088 व निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 70275 मत प्राप्त हुए।

मोदीनगर विधानसभा सीट

मोदीनगर विधानसभा सीट का क्रमांक 57 है। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में यहां पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 65.52 फीसद मतदान हुआ। चुनाव में भाजपा की डा. मंजू शिवाच ने बसपा के वहाब चौधरी को 66582 मतों से हराया। डा. मंजू शिवाच को 108631 व वहाब चौधरी को 42049 मत प्राप्त हुए।

मुरादनगर विधानसभा सीट

मुरादनगर विधानसभा सीट का क्रमांक 54 है। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में यहां पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 60.47 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव में भाजपा के अजीतपाल त्यागी ने बसपा के सुधन रावत को 89,612 मतों से हराया। अजीत पाल त्यागी को 140759 व सुधन रावत को 51147 मत प्राप्त हुए।  

जिले की सभी विधानसभा सीटों का कार्यकाल 14 मई 2022 को समाप्त हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.