भारत के लिए समस्या बना पाकिस्तान आतंकवादी देश घोषित हो : प्राची
साध्वी प्राची ने कहा है कि पाकिस्तान भारत के लिए समस्या है, इसका हल बातों से संभव नहीं है। उसे आतंकवादी देश घोषित करने से ही बेहतर परिणाम नहीं आएंगे।
गाजियाबाद (जेएनएन)। पाकिस्तान भारत के लिए एक समस्या है, इसका हल बातों से निकलना संभव नहीं है। उसे जब तक आतंकवादी देश घोषित नहीं किया जाएगा, बेहतर परिणाम सामने नहीं आ सकते। ये बातें साध्वी प्राची ने आज पत्रकारों से कहीं। वह मोदी मंदिर में चल रही श्रीरामकथा में हिस्सा लेने के लिए मोदीनगर आई थीं।पाकिस्तान अपने यहां मस्जिदों में धमाके की फ़िक्र करे हिंदुस्तान की नहीं : ओवैसी
साध्वी प्राची ने कहा कि सपा और बसपा से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। सपा में चल रही कलह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आजम खां शकुनी, मुलायम ङ्क्षसह धृतराष्ट्र, जबकि रामगोपाल चाणक्य की भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार से ही प्रदेश में अमन, चैन और शांति कायम हो सकती है, बशर्ते पार्टी का शीर्ष नेतृत्व टिकट वितरण में पारदर्शिता बरते। साथ ही पार्टी हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़े। पार्टी से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर अपनी सहमति जताई। उन्होंने कहा कि कैराना, कांधला, देवबंद, मुरादाबाद, बरेली समेत अनेक ऐसे जिले व कस्बे हैं, जहां से हिंदू समाज तेजी से पलायन कर रहा है। राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश में बाबर के नाम की मस्जिद किसी भी कीमत पर नहीं बनने दी जाएगी। अयोध्या में राम मंदिर के सिवाय कुछ और नहीं बन सकता है।
कैराना प्रकरणः अंग्रेजों से देश छुड़ाया लेकिन अब घर छोडऩे पर मजबूर सेनानी