विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नमो भारत ट्रेन में करते हैं सफर तो पढ़ें खबर, यात्रियों की सुविधा के RRTS कनेक्ट ऐप में मिलेंगे ये फीचर

Published: Wed, 27 Nov 2024 06:00 AM (IST)

यात्री अब नमो भारत ट्रेन का रनिंग स्टेटस और रियल टाइम पार्किंग की जानकारी पा सकते हैं। ऐप पर लाइव ...और पढ़ें

अब नमो भारत ट्रेन का रनिंग स्टेटस और रियल टाइम पार्किंग की मिलेगी जानकारी।
अब नमो भारत ट्रेन का रनिंग स्टेटस और रियल टाइम पार्किंग की मिलेगी जानकारी।

HighLights

  1. ऐप पर नमो भारत ट्रेन के रनिंग स्टेटस के साथ पार्किंग स्थल की मिलेगी जानकारी।
  2. भारत में पहली बार किसी ट्रेन से संबंधित किसी ऐप पर मिलेगी पार्किग स्थल की जानकारी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। आरआरटीएस कनेक्ट ऐप (RRTS Connect App) के माध्यम से यात्री अब नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) की के रनिंग स्टेटस और रियल टाइम पार्किंग की जानकारी कर सकते हैं। एनसीआरटीसी ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए ऐप में ये दो फीचर लांच किए हैं।

एनसीआरटीसी (NCRTC) का दावा है कि भारत में पहली बार स्टेशन पर पार्किग की जानकारी जैसी सुविधाएं किसी ट्रेन के ऐप के माध्यम से यात्रियों को मिल सकेंगी।

यात्रियों को मिलेगी ये जानकारी

लाइव ट्रेन ट्रैकिंग फीचर (Live Train Tracking Feature) यात्रियों को ट्रेन के आगमन का अपडेट प्रदान करेगा, जो नमो भारत ट्रेनों की सटीक स्थिति और स्थान भी दिखाता है। इस फीचर से यात्रियों को पता चल सकेगा कि अगली ट्रेन उनके स्टेशन पर कब आएगी। ट्रेन के आगमन के समय के अलावा अगले स्टेशन की दूरी और अनुमानित यात्रा के समय की जानकारी मिलेगी।

पार्किंग को लेकर यह जानकारी

लाइव पार्किंग स्टेटस के फीचर से यात्री आरआरटीएस स्टेशन (RRTS Station Parking Places) पर पार्किंग स्थान की उपलब्धता की जानकारी मिलेगी। यात्री अब पार्किंग स्थानों की वर्तमान व्यस्तता देख सकते हैं, जिससे उन्हें अपने वाहनों को कहां पार्क करना है, इस बारे में पहले से ही निर्णय लेने में मदद मिलती है।

ऐप पर पहले से हैं ये सुविधाएं

इसके अलावा ऐप पर पहले से टिकट बुकिंग, स्टेशन नेविगेशन और लास्ट माइल कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध है। ऐप पर फीडर बस सेवा, बाइक, आटो और कैब बुकिंग जैसे विकल्प की सुविधा भी उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त स्टेशन के अंदर की सुविधाओं की जानकारी भी ऐप के माध्यम से मिलती है।

अभी 42 किमी कॉरिडोर पर होता है संचालन

वर्तमान में दिल्ली-गाजियाबाद - मेरठ के 82 किमी. लंबे कॉरिडोर में से 42 किमी. की दूरी के बीच नमो भारत ट्रेन का परिचालन होता है। इसमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नार्थ और मेरठ साउथ स्टेशन शामिल हैं।

न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक के दिल्ली सेक्शन पर नमो भारत का ट्रायल रन किया जा रहा है। यह सेक्शन चालू होने के बाद कॉरिडोर की कुल परिचालन लंबाई 54 किलोमीटर हो जाएगी।