विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी ने नहीं उठाया फोन, युवती ने 120 बार किया था कॉल; फिर उठाया खौफनाक कदम; पुलिस जांच ने चौंकाया

By vinit Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Wed, 18 Dec 2024 10:16 PM (IST)

Ghaziabad girl suicide case गाजियाबाद में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने प्रेमी को 120 बार फोन किया ...और पढ़ें

Ghaziabad News: प्रेमी ने नहीं उठाया फोन, युवती ने लगाई आग। फाइल फोटो
Ghaziabad News: प्रेमी ने नहीं उठाया फोन, युवती ने लगाई आग। फाइल फोटो

HighLights

  1. चंद्रपुरी में 11 दिसंबर को युवती ने आग लगाकर जान दी थी।
  2. आरोपित फराज ने कहा 120 क्या, 200 बार काल करती तब भी नहीं उठाता।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। चंद्रपुरी में 11 दिसंबर को आत्महत्या वाले दिन युवती ने 120 बार फराज को 11 दिसंबर को फोन किया था, लेकिन उसने काल नहीं उठाया। परेशान होकर युवती ने वाइस नोट छोड़ दिया और आग लगाकर जान दे दी।

पुलिस का कहना है कि उनके पास युवती को मतांतरण करने, फराज के खाते में रुपये ट्रांसफर करने और दोनों के बीच बातचीत के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। युवती के गर्भपात के भी साक्ष्य पुलिस के पास हैं। एक आडियो में युवती राेते हुए फराज से बोल रही है कि कितनी मुश्किल से हम लोग अच्छे से हुए हैं। इसके बाद भी बात नहीं कर रहे हो।

फराज ने बुधवार को मीडिया के सामने युवती द्वारा 120 बार फोन करने पर भी नहीं उठाने पर कहा कि वह 120 क्या 200 बार फोन करती तब भी फोन नहीं उठाता क्योंकि मैं दवा लेकर सो रहा था। उसने कहा कि वह बहुत प्रेम करता था। जो भी बात बताई जा रही है वह सच नहीं है।

पीड़ित को शादी से कोई एतराज नहीं, ऐसा पत्र भी लिखवाया

पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपित फराज ने उन्हें झांसे में लेकर साजिश के तहत उनकी बेटी से पत्र भी लिखवाया जिसमें लिखा था कि उनकी बेटी की मुस्लिम लड़के से शादी में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

उनका आरोप है कि यह पत्र फराज ने अपने भाई कासिफ के कहने पर लिखवाया था। फराज ने उनकी बेटी को बताया था कि कासिफ सुप्रीम कोर्ट में वकील है।

महिला डॉक्टर का मतांतरण कराने के मामले में चार्जशीट दाखिल

अगस्त में भी लव जिहाद का मामला सामने आया था। उड़ीसा की रहने वाली महिला ने कोतवाली में 13 अगस्त को केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि यूक्रेन से एमबीबीएस करने के बाद उनकी पुत्री वर्ष 2015-16 में नोएडा के अस्पताल में नौकरी करने लगी।

अस्पताल में ही मेरठ स्थित किठौर के शाहजहांपुर निवासी डॉक्टर अब्दुर्र रहमान भी काम करता था। अब्दुर्र रहमान ने लव जिहाद के तहत उनकी पुत्री के साथ मेलजोल बढ़ाकर प्रेम का दिखावा किया। आरोपित ने 15 अक्टूबर 2018 को इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का नाटक किया और महिला चिकित्सक से शादी कर ली।

शादी के बाद दोनों के एक बेटा हुआ जिसका नाम आरोपित ने अली रखा। हिंदू धर्म अपनाने के बाद भी आरोपित ने बेटे की सुन्नत कराई थी। पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद 21 अगस्त को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में कोतवाी पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad में लव जिहाद का मामला, करोड़ों की संपत्ति और...; युवती सुसाइड केस में खुले कई बड़े राज