Coronavirus Ghaziabad: मोदीनगर 204 लोगों की हुई जांच पांच मिले पॉजिटिव, जानें नोएडा और हापुड़ का हाल
देश में तेजी से कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस वक्त देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार पहुंच गई है।
गाजियाबाद, जेएनएन। देश में तेजी से कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस वक्त देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार पहुंच गई है। इन सबके बीच जाने अपने जिले का हाल। यहां पढ़ें गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा का अपडेट।
Coronavirus Ghaziabad, Noida and Hapur Update
- मोदीनगर : गुरूवार को मोदीनगर व भोजपुर क्षेत्र में 204 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनमें पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। पांचों ही मोदीनगर की विभिन्न कॉलोनियों के रहने वाले हैं। पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद अस्पतालों को सैनिटाइज किया गया। साथ ही पॉजिटिव को उपचार के लिए कोविड-1 में भर्ती करा दिया गया। गो¨वदपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. कैलाशचंद ने बताया कि गुरुवार को अस्पताल में कुल 68 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। जिसमें चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
- नोएडा: कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभाव और खतरे के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ सरकार के आदेश पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 55 घंटे का लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे शुरू हो जाएगा। शनिवार और रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन रहने के बाद सोमवार सुबह 5 बजे यह खत्म होगा। इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सफाई अभियान चलाया जाएगा। 55 घंटे के लॉकडाउन के दौरान सिर्फ उन्हीं लोगों को आनें जाने की अनुमति होगी जो लोग आवश्यक सेवाओं से जुड़े होंगे। इस दौरान पुलिस प्रशासन के साथ जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर रहेगा।
- गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में सत्तासीन योगी आदित्यनाथ सरकार के आदेश पर दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 55 घंटे का लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होगा और सोमवार सुबह 5 बजे खत्म होगा। 55 घंटे के इस मिनी लॉकडाउन के दौरान शनिवार और रविवार को जिले में कई तरह के प्रतिबंध लागू रहेंगे। इस दौरान सामान्य आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा, बिना वजह किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, मिनी लॉकडाउन के दौरान शनिवार और रविवार को जिला-प्रशासन द्वारा सफाई एवं स्वच्छता व स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए वृहद अभियान चलाया जाएगा। इसमें शामिल सभी अधिकारी और कर्मचारियों पर किसी तरह कोई प्रतिबंध लागू नहीं होगा।