गाजियाबाद, लोनी [अजय सक्सेना]। लोनी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली सहारनपुर रोड पर गुरुवार को बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दो बदमाशों ने प्रेम नगर कॉलोनी के सामने महिला को गोली मार दी है। गोली जिस महिला को मारी गई है उसका नाम इंद्रा वर्मा बताया जा रहा है जो दिल्ली के गोकुलपुर की रहने वाली हैं। महिला को घायल अवस्था में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस गोली चलाने वाले की खोज में जुटी है। हालांकि अभी तक घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। जांच के आगे बढ़ने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर बदमाशों ने महिला को गोली क्यों मारी है।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप