Move to Jagran APP

UP Assembly Elections 2022: जानिये- वह फार्मूला जिससे 'चाचा-भतीजा' हो जाएंगे एक, खुश होंगे मुलायम सिंह यादव

UP Assembly Elections 2022 शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने में 75 फीसद योगदान नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का है तो 25 फीसद योगदान उन्होंने दिया है। अखिलेश यादव अगर हमें 25 फीसद हक देंगे तो समाजवादी पार्टी से जुड़ने के लिए तैयार हैं।

By Jp YadavEdited By: Published: Mon, 01 Nov 2021 03:03 PM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 03:03 PM (IST)
UP Assembly Elections 2022: जानिये- वह फार्मूला जिससे 'चाचा-भतीजा' हो जाएंगे एक, खुश होंगे मुलायम सिंह यादव
UP Assembly Elections 2022: जानिये- वह फार्मूला जिससे 'चाचा-भतीजा' हो जाएंगे एक, खुश होंगे मुलायम सिंह यादव

नई दिल्ली/गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 (UP Assembly Elections 2022 ) के करीब आते ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (National President of Progressive Samajwadi Party Shivpal Yadav) ने विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने की बात कही है। शर्त यह है कि यदि समाजवादी पार्टी 25 फीसद सीटें प्रसपा को दे और 75 फीसद सीट पर खुद चुनाव लड़े, तो वह गठबंधन के लिए तैयार हैं।

loksabha election banner

दरअसल, शिवपाल यादव रविवार को गाजियाबाद पहुंचे। नवयुग मार्केट में उन्होंने प्रसपा के पदाधिकारियों से मुलाकात की और चुनाव की तैयारी के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जब उनसे सपा से गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने में 75 फीसद योगदान नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का है, तो 25 फीसद योगदान उन्होंने दिया है। अखिलेश यादव अगर हमें 25 फीसद हक देंगे, तो समाजवादी पार्टी से जुड़ने के लिए तैयार हैं।

प्रसपा के महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि प्रसपा (लोहिया) की समाजवादी परिवर्तन यात्र तीसरे चरण में रविवार को गाजियाबाद में समाप्त हुई है। अब नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़ के लिए यात्र प्रस्थान करेगी।

उधर, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी आगामी विधानसभा में चाचा शिवपाल यादव के साथ आने का संकेत दे दिया है। अखिलेश ने कहा कि उन्हें शिवपाल के साथ आने में कोई समस्या नहीं है। अखिलेश यादव ने न्यूज एजेंसी पीटीआइ से कहा है- 'मुझे उनके साथ आने से किसी तरह की समस्या नहीं है। शिवपाल जी को और उनकी पार्टी के लोगों को उचित सम्मान दिया जाएगा।

यहां पर बता दें कि अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव में खुद नहीं लड़ने का ऐलान भी किया है। उन्होंने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में खुद नहीं लड़ेंगे। राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। हमारे बीच सीटों का बंटवारा हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.