Move to Jagran APP

Kisan Andolan: दिल्ली पुलिस ने खोली सीमा, महाराजपुर बार्डर पर बहाल हुई यातायात व्यवस्था

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अचानक महाराजपुर और ईडीएम माल सीमा बंद कर दी। जिसे शाम को खोल दिया गया। इसके कारण दोनों सीमाओं पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गाजियाबाद की यातायात पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगा दिए हैं।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 04:18 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 05:46 PM (IST)
Kisan Andolan: दिल्ली पुलिस ने खोली सीमा, महाराजपुर बार्डर पर बहाल हुई यातायात व्यवस्था
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अचानक महाराजपुर और ईडीएम माल सीमा बंद कर दी।

गाजियाबाद [अवनीश मिश्र]। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अचानक महाराजपुर सीमा सील कर दी। इससे पूरे गाजियाबाद की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। हालांकि शाम को इसे खोल दिया गया, लेकिन तब तक जगह-जगह जाम लग गया। वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। पुलिस व्यवस्था को बहाल करने लगी है।

loksabha election banner

यूपी गेट पर 28 नवंबर से कृषि कानून विरोधी धरना चल रहा है। यहां से कोई भी दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं। राहगीरों को खोड़ा, ईडीएम माल, महाराजपुर, चंद्र नगर, ज्ञानी बार्डर, भोपुरा आदि सीमाओं से गुजारा जा रहा है। यूपी गेट से हरदिन गुजरने वाले करीब दो लाख वाहन इन सीमाओं से होकर गुजरते हैं।

वाहनों का दबाव बढ़ने से इन सीमाओं पर जाम की स्थिति रहती है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दिल्ली पुलिस ने अचानक महाराजपुर सीमा भी बंद कर दिया। इससे स्थिति और बिगड़ गई। यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। गाजियाबाद की यातायात पुलिस ने कौशांबी मेट्रो स्टेशन और कौशांबी की आंतरिक सड़क पर बैरियर लगाकर महाराजपुर सीमा की ओर जाने वाले वाहनों को रोका। उन्हें चंद्र नगर, ज्ञानी बार्डर आदि सीमाओं की ओर भेजा।

राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ से दिल्ली की ओर आने वाले वाहनों को नोएडा सेक्टर-62 से डीएनडी की ओर से भेजा। महाराजपुर सीमा पर फंसे वाहनों को वापस कराया। उन्हें भी अन्य सीमाओं से दिल्ली भेजा। इस दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। उनका ईंधन और समय बर्बाद हुआ। पुलिस अधीक्षक यातायात गाजियाबाद रामानंद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली पुलिस की ओर से सीमा सील करने से दिक्कत हुई है। जगह-जगह यातायात पुलिस की तैनाती कर व्यवस्था बनाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.