Move to Jagran APP

कारसेवकों के सम्मान में वैशाली में बना डाला भव्य 'राम मंदिर' का चित्र, देखते ही लोग कह रहे- 'वाह'

कारसेवकों के सम्मान में चित्रकार नवल किशोर ने वैशाली सेक्टर चार स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर की दीवार पर भव्य राम मंदिर का चित्र बनाया है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 11:19 PM (IST)
कारसेवकों के सम्मान में वैशाली में बना डाला भव्य 'राम मंदिर' का चित्र, देखते ही लोग कह रहे- 'वाह'
कारसेवकों के सम्मान में वैशाली में बना डाला भव्य 'राम मंदिर' का चित्र, देखते ही लोग कह रहे- 'वाह'

साहिबाबाद [धनंजय वर्मा]। कारसेवकों के सम्मान में चित्रकार नवल किशोर ने वैशाली सेक्टर चार स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर की दीवार पर भव्य 'राम मंदिर' का चित्र बनाया है। भगवान श्रीराम, हनुमान और रामेश्वर में स्थापित शिवलिंग को भी दीवारों में उकेरा है। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। वहां कारसेवक नहीं जा सकते हैं, लेकिन वैशाली में बनाए गए आकर्षक 'राम मंदिर' पर संघ की अर्जुन शाखा की ओर से कारसेवकों का सम्मान समारोह किया जाएगा। लोग 11 सौ दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएंगे। यहां हर घर पर भगवा लहराएगा।

loksabha election banner

वैशाली सेक्टर- चार निवासी चित्रकार नवल किशोर के बड़े भाई कमल किशोर कारसेवक हैं। 12वीं की पढ़ाई के दौरान कमल किशोर कारसेवा में शामिल हुए थे। उनका उद्देश्य पांच सौ साल पुरानी लड़ाई को खत्म कर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का था। इसके लिए कमल किशोर हर काम छोड़कर आगे रहते थे। सच्चाई की जीत हुई तो उनका राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ। उनकी ख्वाहिश थी कि वह राम मंदिर भूमि पूजन में जाएं, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते वह नहीं जा सकते हैं।

चित्रकला से बना डाला भव्य राम मंदिर

चित्रकार नवल किशोर संघ की अर्जुन शाखा से भी जुड़े हैं। कारसेवकों के सम्मान में उन्होंने मंदिर की दीवार पर अयोध्या में बनाए जाने वाले नए भव्य मंदिर का नक्शा देखा और पेंटिंग बनानी शुरू कर दी। नवल किशोर कहना है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ पांच दिन तक लगातार दिन-रात मेहनत कर पेंटिंग बनाई। पेंटिंग में रामेश्वर में भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित शिवलिंग, हनुमान द्वारा लंकादहन का चित्र बनाया है। भगवान श्रीराम ने समुंद्र से रास्ता मांगने के लिए धनुष निकाला तो समुंद्र देवता ने सेतु बनाने का रास्ता सुझाया यह दृश्य बहुत ही मनमोहक ढंग से चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। उनका दावा है कि पेंटिंग करीब 10 साल तक चलेगी। इसे बनाने में संघ की अर्जुन शाखा की ओर से आर्थिक सहयोग मिला।

हर घर लहराएगा भगवा, होगा दीपोत्सव

अर्जन शाखा वैशाली की ओर से गोपेश्वर महादेव मंदिर की दीवार पर बनाई गई भव्य राम मंदिर की पेंटिंग पर पांच अगस्त को 11 सौ दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। लोग शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने-अपने घरों से दीपक जलाकर लाएंगे और राम मंदिर के सामने रखेंगे। अर्जुन शाखा की ओर से वैशाली में पांच सौ घरों में भगवा पताका दिया जाएगा, जो लोग अपने घरों पर लगाएंगे।

कारसेवक किए जाएंगे सम्मानित

पांच अगस्त को अर्जुन शाखा की ओर से कारसेवक कमल किशोर समेत गाजियाबाद के अन्य कारसेवकों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया जाएगा। राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पर कारसेवक अपनी खुशियां जाहिर करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कारसेवकों के सम्मान और लोगों में भगवान के भक्ति पैदा करने के लिए पेंंटिंग बनाई है। लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। पांच अगस्त को कारसेवकों के सम्मान के साथ 11 सौ दिए जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा।

नवल किशोर, चित्रकार, वैशाली, गाजियाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.