Move to Jagran APP

Important News: सुबह नौ बजे के बाद यूपी गेट से सीधे दिल्ली में नहीं मिला प्रवेश, सड़कों पर जबरदस्त चेकिंग

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने दिल्ली की सीमाओं से दिनभर होने वाली आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए समय निर्धारित किया है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 28 Apr 2020 08:19 PM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2020 08:19 PM (IST)
Important News: सुबह नौ बजे के बाद यूपी गेट से सीधे दिल्ली में नहीं मिला प्रवेश, सड़कों पर जबरदस्त चेकिंग
Important News: सुबह नौ बजे के बाद यूपी गेट से सीधे दिल्ली में नहीं मिला प्रवेश, सड़कों पर जबरदस्त चेकिंग

साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सील की गईं दिल्ली की सीमाओं पर मंगलवार को सख्ती रही। सुबह नौ बजे तक दिल्ली जाने वाले केंद्र व दिल्ली के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रवेश दिया गया। शाम छह बजे के बाद उन्हें गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश दिया गया। वहीं, सुबह नौ बजे के बाद यूपी गेट से दिल्ली जाने वाले जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को सीधा प्रवेश न देकर साईं मंदिर अंडरपास से भेजा गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने दिल्ली की सीमाओं से दिनभर होने वाली आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए समय निर्धारित किया है। उसके अनुसार अधिकारियों को पहचान पत्र व पास के आधार पर सुबह नौ बजे तक दिल्ली में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

इसी तरह शाम छह बजे के बाद उन्हें गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है। मंगलवार से इसका पालन शुरू हो गया। मंगलवार को सुबह नौ बजे के बाद पहुंचने वालों को वापस कर दिया गया। शाम छह बजे के पहले आने वालों को भी प्रवेश नहीं दिया गया। दूसरी तरफ जरूरी सेवाओं से जुड़े अनुमति प्राप्त लोगों को भी सुबह नौ बजे के बाद यूपी गेट से सीधे दिल्ली नहीं जाने दिया गया। सिर्फ एंबुलेंस को सीधे प्रवेश दिया गया। सुबह जांच-पड़ताल के दौरान यूपी गेट, अप्सरा बार्डर, भोपुरा, महाराजपुर आदि सीमाओं पर वाहनों की लाइन भी लगी।

मुख्य सड़कों पर रही सख्ती

मंगलवार को दिन भर ट्रांस हिंडन की मुख्य सड़कों पर पुलिस की सख्ती रही। दो पहिया वाहन पर एक से अधिक सवारी मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। कार में भी दो सवारी से अधिक होने पर उनका चालान काटा गया। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। कलानिधि नैथानी ने बताया है कि अधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।

मंगलवार को लॉकडाउन के उल्लंघन की स्थिति -

थाना - रिपोर्ट - आरोपितों की संख्या

इंदिरापुरम - एक - एक

खोड़ा - चार - छह

कौशांबी - एक - आठ

साहिबाबाद - दो - 13

टीला मोड़ - एक - पांच

लिंक रोड - एक - पांच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.