Move to Jagran APP

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पति ने पत्नी को गोली मारी, फिर दो साल का बच्चा छीन कर फरार

Ghaziabad Newsपुलिस का कहना है कि महिला मामले में तहरीर देने की बात कह रही थीं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।काजीपुरा गांव की संजना की शादी पूर्व में चिपियाना के एक युवक से हुई थी।

By Ashutosh GuptaEdited By: Pradeep Kumar ChauhanPublished: Tue, 27 Sep 2022 02:42 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 02:42 AM (IST)
Ghaziabad News: गाजियाबाद में पति ने पत्नी को गोली मारी, फिर दो साल का बच्चा छीन कर फरार
Ghaziabad News:गोली संजना के बायें हाथ में लगी और वही घायल होकर नीचे गिर पड़ी।

गाजियाबाद [आशुतोष गुप्ता]। मसूरी थाना क्षेत्र के काजीपुरा में सोमवार शाम एक पति अपनी पत्नी को गोली मारकर दो साल का बच्चा छीन ले गया। गोली महिला के बायें हाथ में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ी। आरोपित पति अपने दो साथियों के साथ बाइक से वेवसिटी की तरफ फरार हो गया। वहीं महिला को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां देर रात तक उनका आपरेशन चल रहा था। मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

loksabha election banner

पुलिस का कहना है कि महिला मामले में तहरीर देने की बात कह रही थीं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।काजीपुरा गांव की संजना की शादी पूर्व में चिपियाना के एक युवक से हुई थी। विवाद के चलते दोनों का तलाक हो गया था। तीन वर्ष पूर्व संजना की शादी मुजफ्फरनगर के सिसौली के पुष्पेंद्र उर्फ कपिल से हुई थी। पुष्पेंद्र से संजना के पास दो साल का बेटा शिवांश है। शादी के एक साल बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था।

इसके चलते पिछले दो साल से संजना मायके काजीपुरा में रह रही थी। सोमवार शाम करीब सवा छह बजे संजना शिवांश को गोदी में लेकर घर के बाहर खड़ी हुई थीं। इस दौरान पुष्पेंद्र उर्फ कपिल अपने दो साथियों के साथ एक बाइक पर आया और संजना से शिवांश को छीनने लगा। संजना ने विरोध किया तो पुष्पेंद्र ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली संजना के बायें हाथ में लगी और वही घायल होकर नीचे गिर पड़ी।

गोली की आवाज सुनकर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया और स्वजन भागकर बाहर आए। तब तक पुष्पेंद्र शिवांश को लेकर फरार हो चुका था। आनन-फानन में स्वजन ने संजना को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। एसपी देहात डा. ईरज राजा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों की तलाश में पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुष्पेंद्र के झूठ बोलने की आदत के कारण हुआ था विवादसंजना के भाई वरुण गाजियाबाद कचहरी में अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि पुष्पेंद्र की झूठ बोलने की आदत है। इसके चलते संजना का उससे विवाद हुआ था और वह मायके आकर रहने लगी थी। पुष्पेंद्र अपने काम के बारे में सही नहीं बताता था। पहले उसने अपने को कस्टम में तैनात बताया। बाद में उसने अपने को चालक बताया। बात-बात पर वह झूठ बोलता था। इसके चलते दोनों के बीच विवाद रहता था।

फोरेंसिंक टीम ने की जांच, एकत्र किए नमूनेघटना के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची और घटनास्थल की जांच की। टीम ने मौके से जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। इसके साथ ही घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पहुंचकर जांच की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.