यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पति ने क्यों किया ऐसा?: पत्नी के अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजे, शर्म से झुकीं आंखें; पढ़ें पूरा मामला
Crime News गाजियाबाद के मुरादनगर में पत्नी के अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को भेजने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ...और पढ़ें

HighLights
- पति ने बनाए पत्नी के अश्लील वीडियो।
- पत्नी के अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को भेजें।
- अश्लील वीडियो देखकर शर्म से झुकी आंखें।
जागरण संवाददाता, मुरादनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने पति पर उसका अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को भेजने का आरोप लगाया है। पति की हरकत से महिला को लज्जा व संताप का सामना करना पड़ा है।
सात साल पहले हुआ था विवाह
पीड़िता ने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक गांव में रहने वाली महिला का विवाह सात वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के कुछ वर्ष बाद पति से अलगाव होने के चलते वह अपने मायके में रहने लगी।
पति ने बनाए पत्नी के अश्लील वीडियो
पीड़िता के अनुसार, उनका पति विकृत मानसिकता का है। आरोपित ने बिना जानकारी के उनके अश्लील वीडियो बना लिए। इतना ही नहीं, आरोपित उनके अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेज चुका है।
यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: मरने से पहले बनाया वीडियो, फिर चंद मिनटों में दे दी जान; रालोद नेताओं समेत तीन को बताया जिम्मेदार
