Move to Jagran APP

GOOD NEWS: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-NCR के लोगों मिलेगा तीन हजार फ्लैटों का तोहफा

गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आवास विकास परिषद गणतंत्र दिवस पर अपने आशियाने का तोहफा देने जा रहा है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 07:54 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 07:54 PM (IST)
GOOD NEWS: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-NCR के लोगों मिलेगा तीन हजार फ्लैटों का तोहफा
GOOD NEWS: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-NCR के लोगों मिलेगा तीन हजार फ्लैटों का तोहफा

गाजियाबाद, वसुंधरा [सौरभ पांडेय]। गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आवास विकास परिषद गणतंत्र दिवस पर अपने आशियाने का तोहफा देने जा रहा है। परिषद की विभिन्न योजनाओं में तीन हजार से अधिक फ्लैटों की नीलामी 28 जनवरी को की जाएगी। इसके लिए एक दिन पूर्व ही परिषद के कार्यालय से प्रोस्पेक्टस लेकर आवेदन करना होगा। नीलामी मेरठ के कम्युनिटी सेंटर में की जाएगी। जिन फ्लैटों और प्लॉटों की नीलामी की जानी है वे सिद्धार्थ विहार, मंडोला और वसुंधरा योजना में स्थित हैं।

loksabha election banner

खाली फ्लैटों को बेचने के लिए परिषद ने की तैयारी

आवास विकास परिषद की वसुंधरा, सिद्धार्थ विहार और मंडोला योजना में बड़ी संख्या में फ्लैट खाली हैं। इन फ्लैटों को लोगों को बेचने के लिए परिषद ने 28 जनवरी को नीलामी करने की तैयारी कर ली है। मेरठ के जागृति विहार स्थित कम्युनिटी सेंटर में नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। परिषद के वसुंधरा स्थित कार्यालय पर एक दिन पूर्व इसके लिए आवेदन करना होगा।

ईडब्ल्यूएस से लेकर चार बीएचके तक के हैं फ्लैट

नीलामी के दौरान परिषद की वसुंधरा, सिद्धार्थ विहार और मंडोला स्थित गरीबी वर्ग के नीचे के लिए ईडब्ल्यूएस (दुर्बल आय वर्ग) के फ्लैटों की नीलामी की जाएगी। इनकी कीमत पांच से करीब 15 लाख रुपये के बीच है। वहीं, मंडोला में आसरा, सपना योजना में भी विभिन्न कीमतों के अंतर्गत करीब दो हजार फ्लैटों की नीलामी की जाएगी। सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा, यमुना और हिंडन एंक्लेव में एक से चार बीएचके फ्लैट और पेंटहाउस भी नीलाम किए जाएंगे।

यह रहेगी प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए नीलामी से एक दिन पूर्व ही जाकर प्रॉस्पेक्टस खरीदना होगा। साथ ही जिस संपत्ति के लिए बोली लगाना चाहते हैं उसकी जानकारी परिषद के संपत्ति कार्यालय में देनी होगी। इसके बाद 28 जनवरी को नीलामी में मेरठ पहुंचना होगा। यहां सभी संपत्तियों के लिए अलग-अलग बोली लगेगी। सर्वाधिक बोली लगाने वाले को संपत्ति दे दी जाएगी।

अधिकारी ने कहा

लोगों के पास वर्ष 2020 में एक बार फिर आशियाना लेने का मौका है। गाजियाबाद की विभिन्न योजनाओं के लिए 28 जनवरी को नीलामी की जा रही है। लोग इसमें हिस्सा लेकर अपना आशियाना प्राप्त कर सकते हैं। सभी फ्लैट तैयार हैं और तुरंत इनका कब्जा दे दिया जाएगा।

अजय चौहान, आवास आयुक्त

योजना    फ्लैटों की संख्या                     कीमत

ब्रह्मपुत्र एंक्लेव   244 -                        25-31 लाख

मंडोला ईडब्ल्यूएस 173-                     5.95 लाख

सिद्धार्थ विहार ईडब्ल्यूएस 13 -            11.88-12.65 लाख

सिद्धार्थ विहार एक बीएचके 34 -           49 लाख

सिद्धार्थ विहार दो बीएचके 297 -            76-91 लाख

सिद्धार्थ विहार तीन बीएचके 248 -          93 लाख से 1.14 करोड़

सिद्धार्थ विहार चार बीएचके 109 -           1.49 करोड़

पेंट हाउस 11 -                                   1.03-1.56 करोड़

मंडोला आसरा-1 -1352-                        12-13 लाख

मंडोला सपना-1 - 166 -                         33-37 लाख

आसरा-2 -    249 -                            19-22 लाख

सपना-2 -263 -                                 44-49 लाख

(नोट: कुछ व्यवसायिक प्लॉट भी हैं जिनकी जानकारी परिषद कार्यालय से ली जा सकती है।)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.