गाजियाबाद में पैसे के विवाद को लेकर महिला को मिस्त्री ने मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती; जांच में जुटी पुलिस
इंदिरापुरम कोतवाली थाना क्षेत्र के अभय खंड- एक में एक मिस्त्री ने महिला को चाकू मार दिया। बता दें कि महिला के पेट में चाकू लगा। महिला का वैशाली सेक्टर 1 के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
By Jagran NewsEdited By: Shyamji TiwariPublished: Thu, 30 Mar 2023 03:50 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 03:50 PM (IST)
साहिबाबाद, प्रभात पाण्डेय। इंदिरापुरम कोतवाली थाना क्षेत्र के अभय खंड- एक में एक मिस्त्री ने महिला को चाकू मार दिया। बता दें कि महिला के पेट में चाकू लगा। महिला का वैशाली सेक्टर 1 के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मिस्त्री ने घर की छत पर कुछ काम किया था। पैसे को लेकर हुए विवाद में मिस्त्री ने महिला को चाकू मारा है। इंदिरापुरम पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें