विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में आवारा कुत्ते का आतंक, कक्षा 9 के छात्र का मुंह नोंचा; दोनों होठ का मांस निकाला

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sat, 05 Aug 2023 08:54 PM (IST)

Ghaziabad Dog Attack गाजियाबाद जिले में कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। साहिबाबाद में शनिवार को एक व्यापारी ...और पढ़ें

गाजियाबाद में आवारा कुत्ते का आतंक, कक्षा 9 के छात्र का मुंह नोंचा।
गाजियाबाद में आवारा कुत्ते का आतंक, कक्षा 9 के छात्र का मुंह नोंचा।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। गाजियाबाद जिले में कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। साहिबाबाद में शनिवार को एक व्यापारी के 14 साल के बेटे को आवारा कुत्ते ने नोंच लिया। कुत्ता उसके दोनों होठों के मांस को खा गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने छात्र को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर किया हमला डिलीवरी ब्वॉय ने बचाया

राजनगर एक्सटेंशन की आफिसर सिटी-1 सोसायटी में आवारा कुत्तों के आतंक का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिसमें कुत्तों का झुंड बच्चे पर हमला करता है। इसी बीच एक डिलीवरी बाय पहुंचकर बच्चे को कुत्तों से बचाता है। यह घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि इस माह में कुत्तों के काटने व हमला करने की 10 से ज्यादा घटना हो चुकी हैं।