Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शालीमार सिटी में बिल्डर करा रहा था खुदाई, तीन मंजिला मकान जमींदोज, तीन मिनट पहले ही परिवार आया था बाहर

    By Hasin ShahjamaEdited By: Prateek Kumar
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 06:58 PM (IST)

    शालीमार सिटी परिसर में इमारत बनाने के लिए बेसमेंट की खुदाई चल रही है। बुधवार को सुबह नौ बजे से परिसर की दीवार के पास बुलडोजर से खोदाई चल रही थी। 20 फीट गहरा बेसमेंट खोदा जा चुका था। सुबह पता चला कि मकानों में दरार आ गई है।

    Hero Image
    दरार आने पर परिवारों ने छोड़ा मकान। फोटो - मनोज।

    साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। शालीमार सिटी में बिल्डर द्वारा बेसमेंट की खुदाई कराते वक्त पास में बना तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि हादसे से पहले ही उसमें मौजूद सभी छह लोग बाहर निकल गए थे, वरना बड़ा हादसा हो जाता। चार अन्य मकानों में भी दरार आ गई है। डर की वजह से इन मकानों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए हैं। लोगों ने बिल्डर के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। बिल्डर ने मकान बनवाने का आश्वासन दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शालीमार सिटी परिसर में चल रहा था खुदाई का काम

    शालीमार सिटी परिसर में इमारत बनाने के लिए बेसमेंट की खुदाई चल रही है। बुधवार को सुबह नौ बजे से परिसर की दीवार के पास बुलडोजर से खुदाई चल रही थी। 20 फीट गहरा बेसमेंट खोदा जा चुका था। सुबह 11 बजे लोगों को पता चला कि उनके मकानों में दरार आ गई है। उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खुदाई का काम रुकवा दी।

    पहले ही हो गया मकान गिरने का अंदेशा 

    मकान में दरार आने के बाद भी लोग अपने घराें से बाहर नहीं निकले। इनमें एक मकान शकील सैफी का भी है। मकान में शकील, उनकी पत्नी व दो बच्चे रहते हैं। उनके घर में दो मेहमान भी आए हुए हैं। परिवार को महसूस हो गया कि मकान गिरने वाला है। जिसके बाद उन्होंने मकान से सामान निकालना शुरू कर दिया। शाम 4:20 बजे शकील सैफी का मकान दरकना शुरू हो गया। तुरंत मकान से सभी लोग बाहर निकल आए। तीन मिनट बाद ही मकान भरभराकर गिर गया। इसके बाद जिन चार मकानाें में दरार आई थी उनमें से भी सभी लोग बाहर आ गए हैं। लोगों ने बिल्डर पर लापरवाही से खुदाई कराने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

    मिलेगा मजबूत और अच्छा मकान 

    मुझे मकान गिरने की जानकारी मिल गई है। मकान बिना पिलर और बहुत ही कमजोर बना था। मैं पीड़ित का इससे अच्छा और मजबूत मकान बनवाकर दूंगा।

    विजय रावत, डायरेक्टर, शालीमार सिटी