विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में जल्द दौड़ेगी रैपिड ट्रेन, मुख्य सचिव ने किया सफर; बोले- वाह! कब पहुंच गए पता ही नहीं चला

By Dhananjay VermaEdited By: Geetarjun
Published: Fri, 31 Mar 2023 08:13 PM (IST)

Ghaziabad Rapid Rail उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र रैपिड ट्रेन में दुहाई से साहिबाबाद स्टेशन पहुंते तो उन्होंने ...और पढ़ें

गाजियाबाद में जल्द दौड़ेगी रैपिड ट्रेन, मुख्य सचिव ने किया सफर; बोले- वाह! कब पहुंच गए पता ही नहीं चला
गाजियाबाद में जल्द दौड़ेगी रैपिड ट्रेन, मुख्य सचिव ने किया सफर; बोले- वाह! कब पहुंच गए पता ही नहीं चला

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र रैपिड ट्रेन में दुहाई से साहिबाबाद स्टेशन पहुंते तो उन्होंने कहा वाह! कब पहुंच गए सफर का पता ही नहीं चला। यह सुनकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी, NCRTC) के अधिकारियों के चेहरे पर चमक आ गई। उन्होंने स्टेशन का भी निरीक्षण किया और कार्य की सराहना की।

रैपिड ट्रेन चलाने के लिए लेनी है अनुमति

रैपिड ट्रेन के साहिबाबाद स्टेशन पर पहुंचे एनसीआरटीसी के विनय कुमार सिंह ने कहा कि रैपिड ट्रेन चलाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। रैपिड ट्रेन चलाने से पहले कमिश्नर आफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) और मिनिस्ट्री आफ रेलवे से रैपिड ट्रेन संचालन की अनुमति लेना है। इसके लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अनुमति मिलते ही संचालन शुरू होगा।

रैपिड ट्रेन के साहिबाबाद स्टेशन की बदली काया

रैपिड ट्रेन के साहिबाबाद स्टेशन पर तेजी से काम चल रहा है। यहां पर चारदीवार बानकर अंदर पक्की सड़क का निर्माण कर दिया गया है। स्टेशन पर भी निर्माण का करीब 90 प्रतिशत काम हो गया है। लिंक रोड पर बना एफओबी रैपिड ट्रेन स्टेशन के अंदर है। लोग बिना किसी शुल्क के इस एफओबी का प्रोयग कर सकते हैं। रैपिड ट्रेन के स्टेशन के नीचे की सड़कें बनाई जानी शेष हैं। यहां तेजी से काम चल रहा है।

मुख्य सचिव को कई जगह मिला कूड़े का ढेर

रैपिड ट्रेन के साहिबाबाद स्टेशन व साहिबाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद मुख्य सचिव का काफिला इंदिरापुरम के कैलास मानसरोवर की ओर चला। कई जगह कूड़े का ढेर और नाले में कचरा दिखा। इसपर उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। मुख्य सचिव ने कैलास मानसरोवर का निरीक्षण किया।

कैलास मानसरोवर भवन के हैंडओवर में देरी होने पर उन्होंने अधिकारियों से सवाल जवाब किया। मानसरोवर भवन के आस-पास बनी नालियों में प्लास्टिक और थर्माकोल की प्लेटें भी दिखी तो उन्होंने तुरंत साफ कराने का आदेश दिया।