Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad: रॉयल पार्क होटल में चल रहा था कसीनो, पुलिस ने छापा मारकर 24 लोगों को किया गिरफ्तार

    By Avaneesh kumar MishraEdited By: Geetarjun
    Updated: Tue, 07 Feb 2023 05:35 PM (IST)

    पुलिस ने सोमवार रात रॉयल पार्क होटल शक्ति खंड-दो इंदिरापुरम में जन्मदिन की आड़ में चल रहे कसीनो का भंडाफोड़ किया है। कसीनो खेल रहे 24 लोग गिरफ्तार हुए ...और पढ़ें

    Hero Image
    रॉयल पार्क होटल में चल रहा था कसीनो, पुलिस ने छापा मारकर 24 लोगों को किया गिरफ्तार

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। पुलिस ने सोमवार रात रॉयल पार्क होटल, शक्ति खंड-दो, इंदिरापुरम में जन्मदिन की आड़ में चल रहे कसीनो का भंडाफोड़ किया है। कसीनो खेल रहे 24 लोग गिरफ्तार हुए हैं। होटल मालिक और तीन कसीनो संचालक फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे इंदिरापुरम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर व नीति खंड पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह ने टीम के साथ रॉयल पार्क होटल में छापा मारा। यहां फर्स्ट फ्लोर पर कसीनो चलता मिला।

    छह टेबल पर चार-चार करके 24 लोग कसीनो के जरिए जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मौके से करीब 1.07 लाख रुपये, 2050 कसीनोकाइन, नौ काइन स्टैंड, ताश की तीन खुली और तीन बंद डिग्गी, सात डिब्बी सिगरेट व सात लाइटर बरामद हुए।

    पुलिस के सामने से भागे कसीनो संचालक

    पुलिस की छापेमारी के दौरान तीन युवक होटल से बाहर भागे। मुख्य आरक्षी शिवकुमार व रमन मलिक ने उनका पीछा किया लेकिन उन्हें पकड़ नहीं सके। जांच में पता विकास खरबंदा, नवीन राणा और अशोक वर्मा फरार हुए थे। उन तीनों ने जन्मदिन पार्टी के बहाने होटल का हाल बुक किया था। उसके बाद कसीनो खिला रहे थे।

    होटल संचालक के संज्ञान में चल रहा था कसीनो

    पुलिस के मुताबिक छापेमारी के दौरान होटल मालिक शेखर यादव भी फरार हो गया था। होटल में इतने बड़े स्तर पर कसीनो चल रहा था। इससे साफ है कि उसकी पूरी संलिप्तता थी। उसकी तलाश की जा रही है। स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।