विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में खूंखार हुए आवारा कुत्ते, पांच महीने में 4,681 लोगों को काटा; बंदर और चूहे भी डरा रहे

Published: Fri, 05 Sep 2025 04:55 PM (IST)

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। चालू वित्त वर्ष के पांच महीनों में 4681 लोगों को आवारा ...और पढ़ें

आवारा कुत्ते हुए खूंखार, पांच महीने में 4681 लोगों को काटा।
आवारा कुत्ते हुए खूंखार, पांच महीने में 4681 लोगों को काटा।

HighLights

  1. 4681 लोग आवारा कुत्तों के शिकार |
  2. एंटी रेबीज वैक्सीन की कमी |
  3. अस्पताल में उपचार जारी |

मदन पांचाल, गाजियाबाद। जिले के शहरी क्षेत्रों में आवारा कुत्ते खूंखार हो चले हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बेशक खूंखार आवारा कुत्तों को शेल्टर में भेजने का आदेश दिया है लेकिन आए दिन आवारा कुत्ते लोगों को काटकर जख्मी बना रहे हैं।

चालू वित्त वर्ष के पांच महीने में 4681 लोगों को केवल आवारा कुत्तों ने काटा है। 2697 लोगों को पालतू कुत्तों ने, 1614 लोगों को बिल्ली ने, 1519 लोगों को बंदर और 193 लोगों को चूहे ने काटा है। पिछले पांच महीने में कुल 10,725 लोगों ने जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई है।

इन दिनों आवारा कुत्ते, बंदर और बिल्लियों का आतंक हैं। जिला एमएमजी अस्पताल की अगस्त माह की रिपोर्ट में पता चला है कि 31 दिन में कुत्ते और बंदरों ने 55 लोगों को जख्मी किया है। इन सभी को इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबीज सीरम लगाया गया है। इनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं। अगस्त में सबसे अधिक 1186 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है।

रिपोर्ट के मुताबिक साढ़े तीन साल में 3.07 लाख लोगों ने कुत्ते, बिल्ली और बंदर के काटने पर एआरवी लगवाई है। दोनों अस्पतालों में शुक्रवार को कुल 26 बच्चों समेत 195 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई और दो को एंटी रेबीज सीरम लगाया गया।

तीन दिन में एंटी रेबीज सीरम की 12 वायल खत्म

कुत्ते और बंदरों के काटने पर गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत लगाये जाने वाली एंटी रेबीज सीरम की कमी पड़ रही है। 13 दिन पहले एआरएस खत्म हो गई थी। मंगलवार को 22 वायल वेयरहाउस की ओर से अस्पताल को भेजी गईं। तीन दिन में दस वायल खत्म हो गईं है। बृहस्पतिवार को दो दिन पहले घायल हुई मीनाक्षी शर्मा और नंदग्राम के समीर ने इमरजेंसी पहुंचकर सीरम लगवाई।

पांच महीने की जिला एमएमजी अस्पताल की रिपोर्ट

जानवर अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त
कुत्ते 1508 1503 1222 1284 1853
आवारा 905 977 778 835 1186
पालतू 603 526 452 449 667
बिल्ली 348 462 188 535 81
बंदर 395 323 451 278 72
चूहे 69 23 29 43 29
कुल 2320 2411 1890 2140 2035

 डॉग बाइट के कुल केस

वर्ष कुल केस
2022 56299
2023 75561
2024 104389
2025 49917

रेबीज की रोकथाम को सुबह आठ बजे से दो बजे तक ओपीडी में और 24 घंटे इमरजेंसी में एआरवी और एआरएस वैक्सीन लगाने की व्यवस्था है। अगस्त में एंटी रेबीज सीरम की कुल 50 वायल मिली थी, सभी खत्म हो गईं हैं। 22 वायल दो दिन पहले ही मिली हैं। कुत्तों का आतंक बढ़ने के चलते एआरवी और एआरएस की बढ़ती खपत को ध्यान में रखकर शासन से अतिरिक्त वायल मांगी गई हैं। - डॉ. राकेश कुमार सिंह सीएमएस जिला एमएमजी अस्पताल