Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद वालों के लिए गुड न्यूज,इन इलाकों में बनेंगी सड़कें और गलियां

    गाजियाबाद के डूंडाहेड़ा गांव में टूटी सड़कों और जलभराव की समस्या से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। महापौर सुनीता दयाल के निर्देश पर नगर निगम ने मुख्य मार्ग और आंतरिक गलियों के निर्माण का काम शुरू कर दिया है। दो करोड़ की लागत से यह कार्य होगा। इसके अतिरिक्त निगम अर्थला में जमीन पर मार्केट बनाने की योजना बना रहा है जिससे निगम की आय बढ़ेगी।

    By Vivek Tyagi Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 23 Aug 2025 01:06 PM (IST)
    Hero Image
    दो करोड़ की लागत से होगा डूंडाहेड़ा के मुख्य मार्ग का निर्माण। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। लंबे समय से टूटी सड़क व जलभराव से परेशान डूंडाहेड़ा गांव के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। महापौर सुनीता दयाल के निर्देशानुसार नगर निगम ने डूंडाहेड़ा के मुख्य मार्ग एनएच-9 जीडी ट्रांसपोर्ट से लेकर भीमराव आंबेडकर पार्क तक व गांव अंदरुनी गलियों के निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो करोड़ की लागत से निगम डूंडाहेड़ा गांव में मुख्य मार्ग व अंदरुनी मार्गों का का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अर्थला में निगम कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर मार्केट बनाने की योजना तैयार कर रहा है, जिससे निगम की आय में बढ़ोतरी की जा सके।

    महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि डूंडाहेड़ा गांव के लोग काफी समय से टूटी सड़क के कारण परेशान थे। इसके साथ ही जरा सी वर्षा में गांव के मुख्य मार्ग पर पानी भरने के कारण हादसे होते रहते थे। गांव वालों की सहूलियत के लिए मुख्य मार्ग के साथ अंदरुनी मार्गों के निर्माण का निर्णय लिया गया है।

    नगर निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि डूंडाहेड़ा गांव के मुख्य मार्ग व अंदरुनी मार्गाें के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। जल्द ही टेंडर खोले जाएंगे और वर्कआर्डर जारी कर मौके पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।