यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad flood News: गाजियाबाद में लगातार बारिश से बढ़ा हरनंदी का जलस्तर, आसपास के गांवों में खौफ का माहौल
Ghaziabad flood advisory लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण गाजियाबाद में हरनंदी नदी का ...और पढ़ें

HighLights
- हरनंदी नदी का जलस्तर बढ़ा
- किनारे के गांवों में दहशत
- प्रशासन द्वारा निगरानी जारी
संवाद सहयोगी, मुरादनगर (गाजियाबाद)। Ghaziabad river water level : इन दिनों लगातार हो रही वर्षा और हरियाणा के हथनी कुंड बैराज में पानी छोड़े से जाने से यमुना के साथ हरनंदी में भी जलस्तर बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से निकटवर्ती गावों के लोगों में भय व्याप्त हो गया है।
वहीं, लगातार हो रही वर्षा के कारण बीते दिनों हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया था। पानी छोड़े जाने के बाद यमुना के साथ ही उनकी सहयोगी हरनंदी नदी भी इन दिनों उफान पर है। जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे बसे हुए विहिंग, सुराना, नेक, भदौली सुठारी गांव में पानी किनारे के पार जाने लगा है, जिसके चलते गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है।
वहीं, लोगों को आशंका है कि यदि आने वाले दिनों में इसी प्रकार जलस्तर बढ़ता रहा पानी गांवों की सीमा में घुस सकता है। नदी के जलस्तर का तहसील प्रशासन ने निगरानी बनाई हुई है। बुधवार को तहसील प्रशासन की टीम ने नेकपुर गांव में जाकर नदी के जलस्तर का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बारिश ने फिर बढ़ाई आफत, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पानी भरने से यातायात बाधित
मोदीनगर के एसडीएम अजीत कुमार सिंह ने बताया नदी के जलस्तर बढ़ने की स्थिति पर प्रशासन ने नजर बनाई है। इसके अलावा नायब तहसील के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की टीम को तैनात किया गया है। प्रशासन किसी प्रकार के हालात का सामना करने के लिए तैयार है।
