विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad News: ACP ने सभासदों से दो टूक कहा- भीड़ के दबाव से पुलिस काम नहीं करेगी

Published: Thu, 04 Sep 2025 10:35 AM (GMT+05:30)

गाजियाबाद के मोदीनगर में सभासद से मारपीट और पुलिस के साथ दबिश के मामले में सभासद थाने पहुंचे। सभासद पति ...और पढ़ें

एसीपी ने कहा कि जांच कराकर होगी निष्पक्ष कार्रवाई। जागरण
एसीपी ने कहा कि जांच कराकर होगी निष्पक्ष कार्रवाई। जागरण

HighLights

  1. सभासद मारपीट मामले में थाने पहुंचे सभासद
  2. दबिश में शामिल होने से पति का इनकार
  3. निष्पक्ष जांच का एसीपी का आश्वासन

जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद में मोदीनगर के बुदाना गांव में सभासद से मारपीट व सभासद पति द्वारा पुलिस के साथ आरोपी के यहां दबिश देने के मामले में बुधवार को सभासद इकट्ठा होकर मोदीनगर थाने पहुंचे। सभासद पति द्वारा दबिश में ना जाने का दावा किया। इस पर एसीपी ने सभासदों से दो टूक कहा भीड़ से पुलिस काम नहीं करेगी। जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान हल्की गहमागहमी भी हुई। जिसके बाद सभासद लौट गए।

मोदीनगर नगरपालिका क्षेत्र के बुदाना की सभासद पूजा ने अगस्त महीने में थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप था कि गांव के आरोपितों ने उनपर जानलेवा हमला किया है। इस पर सोमवार देर रात पुलिस गांव में दबिश देने पहुंची। साथ में सभासद पति नीटू के पहुंचने का भी आरोप है।

वहीं, नीटू को पुलिस के साथ देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने विरोध किया। इस दौरान महिलाओं से मारपीट भी हुई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों व नीटू पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को तहसील पर हंगामा किया। एसीपी को ज्ञापन भी दिया। अब बुधवार को ग्रामीणों के विरोध में सभासद इकट्ठा होकर मोदीनगर थाने पहुंचे। यहां एसीपी के सामने बात रखी।

उन्होंने कहा नीटू को गलत फंसाया जा रहा है। मुकदमे में अब तक धाराएं नहीं बढ़ी है। नीटू गांव में था। लेकिन दबिश में नहीं था। इस पर एसीपी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। दोनों पक्षों की तरफ से मिली शिकायत पर जांच चल रही है। काफी देर तक वहां गहमागहमी चलती रही। करीब आधे घंटे बाद सभासद लौटे।