Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad News: नगर निगम के संविदाकर्मी का शव फंदे पर लटका मिला, शराब पीकर लौटा था घर

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 11:37 PM (IST)

    गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक दुखद घटना घटी। अर्थला के संजय कॉलोनी में नगर निगम के संविदा कर्मचारी विकास माली का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार विकास शराब पीने के बाद घर लौटा था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    Hero Image
    नगर निगम के संविदाकर्मी का शव फंदे पर लटका मिला।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के अर्थला स्थित संजय कालोनी में नगर निगम में संविदा पर तैनात युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक, अर्थला स्थित संजय कॉलोनी में नगर निगम में संविदा पर विकास माली था। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव पंखे पर शर्ट के सहारे लटका था। पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास कुमार अपने मौसेरे भाई और चाचा के बेटे विशाल के साथ शाम से ही शराब पीकर घूम रहा था।

    आत्महत्या का कारण का अभी पता नहीं चला

    रात करीब 12 बजे घर आया और मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में चला गया। सुबह घटना की जानकारी मिली। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।