Ghaziabad News: महिला के लिए आरक्षित हुई गाजियाबाद महापौर की सीट, यूपी सरकार के नगर विकास विभाग ने की घोषणा
उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग ने बुधवार को नगर निकायों के अध्यक्ष की सीट के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी है। गाजियाबाद नगर निगम में महापौर की सीट महिला के लिए आरक्षित हुई है। (फाइल फोटो)
गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग ने बुधवार को नगर निकायों के अध्यक्ष की सीट के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी है। गाजियाबाद नगर निगम में महापौर की सीट महिला के लिए आरक्षित हुई है, नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर, मुरादनगर और लोनी में चेयरमैन की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है।
7 दिन के अंदर आपत्तियां करानी होगी दर्ज
इसके अलावा नगर पंचायत निवाड़ी में चेयरमैन की सीट अनारक्षित है, नगर पंचायत पतला में चेयरमैन की सीट पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत डासना में चेयरमैन की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। नगर पंचायत फरीदनगर में चेयरमैन की सीट अनारक्षित हुई है। सात दिन के अंदर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके बाद सुनवाई होगी और नगर निकायों में आरक्षण पर अंतिम मोहर लगेगी।