विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad News: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं पूर्व अध्यक्ष, लगाया ये गंभीर आरोप

Published: Fri, 05 Sep 2025 12:49 PM (IST)

गाजियाबाद में पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी ने खोड़ा नगर पालिका में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन भूख ...और पढ़ें

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं पूर्व अध्यक्ष। जागरण
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं पूर्व अध्यक्ष। जागरण

HighLights

  1. भ्रष्टाचार के आरोपों पर पूर्व अध्यक्ष का अनशन
  2. खोड़ा पालिका में अनियमितताओं का आरोप
  3. जांच और कार्रवाई की मांग जारी

जागरण संवाददादा, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी ने खोड़ा नगर पालिका में भ्रष्टाचार व अनियमितताओं का आरोप लगाया है। इसको लेकर अध्यक्ष ने गुरुवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि एक तरफ भ्रष्टाचार और दूसरी ओर जनता से किए गए वादों को भी अभी तक पूरा नहीं किया गया है।

रीना भाटी ने कहा कि नगर पालिका में लगातार भ्रष्टाचार और जनता से धोखा हो रहा है। जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे और विकास कार्यों में भारी गड़बड़ी सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिसर में शराब पीकर खाली बोतलें डाली गई थीं, लेकिन उसकी आज तक कोई जांच या कार्रवाई नहीं हुई। आउटसोर्सिंग से लगाए गए कर्मचारियों की वास्तविक संख्या का जांच कर खुलासा होना चाहिए।

नगर पालिका में हो रही डीजल चोरी को रोका जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। वर्ष 2022-23 में कूड़ा निस्तारण का खर्च काफी कम था, जबकि वर्ष 2024-25 में खर्चा कई गुना से भी ज्यादा बढ़ गया। इसकी जांच कराई जाए।

उन्होंने कहा कि जनता से चुनाव के दौरान जो वादे किए थे वह भी नगर पालिका अध्यक्ष ने अभी तक पूरे नहीं किए हैं। क्षेत्रवासियों को अभी तक गंगाजल नहीं मिला है। जनता पानी के लिए परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक इन सभी मुद्दों पर मुझे लिखित में संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा और दोषियों को सजा नहीं दी जाएगी, तब तक नगर पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी रहूंगी।