विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी गेट पर समर्थकों के साथ धरने पर बैठे राकेश टिकैत, बड़ी संख्या में पुलिस, CRPF और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sun, 28 May 2023 10:54 AM (IST)Updated: Sun, 28 May 2023 11:00 AM (IST)

फ्लाई ओवर के ऊपर एनएच नौ पर भी दिल्ली पुलिस ने तैयारी की हुई है। पुलिस चेकिंग के बाद वाहनों ...और पढ़ें

यूपी गेट पर समर्थकों के साथ धरने पर बैठे राकेश टिकैत
यूपी गेट पर समर्थकों के साथ धरने पर बैठे राकेश टिकैत

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों ने रविवार को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। यूपी गेट पर फ्लाईओवर के नीचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के पहुंचने के बाद उत्तर प्रदेश के किसान भी एकत्र होने लगे हैं। 

इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भारी पुलिस बल तैनात है। इस दौरान पुलिस ने राकेश टिकैत को दिल्ली की तरफ जाने से रोका है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं है। इसलिए बार्डर पर ही रोक दिया गया है। वहीं, एनएच-नौ की सर्विस लेन को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है।

समर्थकों के साथ धरने पर बैठे राकेश टिकैत

यूपी गेट पर दिल्ली में प्रवेश करने से रोके जाने पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि वह यहां एक दिन के लिए आए हैं। राकेश टिकैत ने अमर्थकों के साथ बैरिकेडिंग हटाकर दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी यूपी गेट पर सड़क पर बैठ गए। राकेश टिकैत ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह दिल्ली में शांतिपूर्वक जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

फ्लाई ओवर के ऊपर एनएच नौ पर भी दिल्ली पुलिस ने तैयारी की हुई है। पुलिस चेकिंग के बाद वाहनों को प्रवेश दे रही है। इससे गाजियाबाद में वाहनों की रफ्तार धीमी है।

यहां से रणनीति बनाकर किसान वह दिल्ली के नए संसद भवन का घेराव करने जाएंगे। इसको लेकर दिल्ली की सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस चेकिंग के बाद ही वाहनों को प्रवेश करने दे रही।

किसानों की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस डायवर्जन का निर्णय लेगी। डायवर्जन होने पर वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ेगा।

स्थिति को देखकर लिया जाएगा डायवर्जन का निर्णय

यूपी गेट फ्लाई ओवर के नीचे पुलिस किसान एकजुट होंगे। इससे यातायात प्रभावित होगा। फ्लाई ओवर के नीचे से आने वाले वाहन को दिक्कत झेलनी पड़ेगी। डाबर तिराहे से यूपी गेट की ओर आने वाले वाहन चालकों को भी जाम से जूझना पड़ेगा।

एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा का कहना है कि अभी कोई प्लान तैयार नहीं किया गया है। मौके पर भीड़ को देखते हुए डायवर्जन का निर्णय लिया जाएगा।