विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ghaziabad Dengue cases: गाजियाबाद में डेंगू का आतंक, 24 घंटे में मिले तीन नए मरीज

Published: Sun, 14 Sep 2025 08:45 AM (IST)

Ghaziabad Dengue cases गाजियाबाद में डेंगू का प्रकोप जारी है जहां बीते 24 घंटों में तीन नए मामले सामने आए ...और पढ़ें

गाजियाबाद में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। (सांकेतिक तस्वीर)
गाजियाबाद में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. सितंबर में अब तक मिले 40 से अधिक डेंगू के मरीज
  2. डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर पहुंची 83

जागरण संवाददाता,गाजियाबाद। पिछले 24 घंटे में जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गंभीर हालत में आठ डेंगू के मरीज अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

कुल मरीजों की संख्या 83 पर पहुंच गई है। मलेरिया के कुल केसों की संख्या 63 है। इससे पहले वर्ष 2021 में 31 केस मिले थे। बुखार के मरीजों की संख्या रोज पांच सौ से अधिक पहुंच रही है।

बरतें सावधानी 

  • डेंगू का मच्छर (एडीज) स्वच्छ एवं रूके पानी मे पैदा होता है। घरों में कूलर में पानी को निकाल दें, छत की टंकियों पर ढक्कन अवश्य होना चाहिये।छत पर जमा वर्षा का पानी निकाल दें।
  • गमले, पक्षियों के पानी पीने को रखे हुऐ पोट में एडीज मच्छर के लार्वा न पनपने पायें।
  • छतों एवं खुले में रखे हुए बेकार और पुराने टायर, टूटे-फूटे बर्तनों की सफाई जरूर करें। लम्बे समय के लिये घर से बाहर जा रहे हैं, तो बाथरूम इत्यादि में रखी हुई बाल्टी और टब को पलट कर रखें।
  • डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। फुल स्लीव के ही कपड़े पहने और पैरों को ढक कर रखें। आसपास पानी जमा न होने दें।घर के आस-पास गन्दगी होने पर पार्षद और ग्राम प्रधान से संपर्क करके साफ-सफाई व्यवस्था कराने के लिए कहें।
  • बुखार होने पर केवल पैरासिटामोल का उपयोग करें एवं कोई भी अन्य दर्द निवारण दवा जैसे डिस्प्रिन, ब्रूफिन इत्यादि दवाओं का सेवन न करें।
  • चिकित्सक से परामर्श कर जांच करायें। जिला एमएमजी चिकित्सालय परिसर में स्थित आईडीएसपी लैब पर डेंगू, मलेरिया की जांच निश्शुल्क होती है।

पिछले पांच वर्षों में मिले डेंगू-मलेरिया के केसों का विवरण

वर्ष डेंगू मलेरिया
2021 1238 31
2022 901 19
2023 1261 28
2024 196 27
2025 83 63