विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्यपथ पर शौर्य का प्रदर्शन करेंगी गाजियाबाद की बेटियां

Published: Thu, 25 Jan 2024 08:52 AM (IST)

गणतंत्र दिवस शिविर के लिए एनसीसी 13वीं गर्ल्स बटालियन गाजियाबाद की चार कैडेट्स का चयन हुआ है। इन छात्राओं में ...और पढ़ें

Republic Day 2024: कर्तव्यपथ पर शौर्य का प्रदर्शन करेंगी गाजियाबाद की बेटियां
Republic Day 2024: कर्तव्यपथ पर शौर्य का प्रदर्शन करेंगी गाजियाबाद की बेटियां

HighLights

  1. एनसीसी 13वीं गर्ल्स बटालियन की चार छात्राएं आरोही, दीपाली, मानसी और अमूल्या रिपब्लिक-डे शिविर के लिए हुई थीं चयनित
  2. वीएमएलजी की छात्रा कैडेट आरोही और जीडीएम कालेज मोदीनगर की छात्रा दीपाली कर्तव्य पथ पर करेंगी परेड
  3. नोएडा कॉलेज आफ फिजिकल एजुकेशन की छात्रा मानसी गार्ड ऑफ आनर के लिए चयनित

दीपा शर्मा, गाजियाबाद। गणतंत्र दिवस शिविर के लिए एनसीसी 13वीं गर्ल्स बटालियन गाजियाबाद की चार कैडेट्स का चयन हुआ है। इन छात्राओं में वीएमएलजी कालेज की छात्रा आरोही, नोएडा कॉलेज आफ फिजिकल एजुकेशन की छात्रा मानसी, ब्रह्मदेवी स्कूल हापुड़ की छात्रा अमूल्या, जीडीएम कॉलेज मोदीनगर की छात्रा दीपाली शामिल हैं।

रिपब्लिक-डे शिविर में शानदार प्रदर्शन के आधार पर वीएमएलजी की छात्रा कैडेट आरोही और जीडीएम कॉलेज मोदीनगर की छात्रा दीपाली का चयन कर्तव्य पथ पर परेड और पीएम रैली के लिए हुआ है।

हापुड़ की छात्रा अमूल्या का भी हुआ चयन

वहीं नोएडा कॉलेज आफ फिजिकल एजुकेशन की छात्रा मानसी का चयन गार्ड आफ आनर और ब्रह्मदेवी स्कूल हापुड़ की छात्रा अमूल्या का चयन सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति के लिए हुआ है।

दीपाली मुरादनगर कनोजा के रहने वाले लोकेश की बेटी और आरोही मेरठ रोड स्थित कृष्णा नगर के रहने वाले कृपाशंकर की बेटी हैं। कु. मायावती पीजी कॉलेज में प्रोफेसर उत्तर प्रदेश की एसोसिएट एनसीसी आफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. मीनाक्षी लोहानी के मार्गदर्शन में कैडेट्स प्रदर्शन करेंगी।

एनसीसी 13वीं गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल कुशवीर नंदा ने कहा कि उत्तर प्रदेश निदेशालय के 48 कैडेट्स में से चार कैडेट का 13वीं गर्ल्स बटालियन से चयन यूनिट के लिए गर्व की बात है।

ये रही कैडेट्स के चयन की प्रक्रिया

रिपब्लिक-डे शिविर में चयन के लिए पहला स्तर यूनिट लेवल पर होता है। 10 बटालियन से चयनित कैडेट्स का मुख्यालय एनसीसी 13वीं गर्ल्स बटालियन में प्रदर्शन के आधार ग्रुप बनाया गया। इसके बाद प्रदेश स्तर पर 11 ग्रुप के बीच यूपी डायरेक्ट्रेट लखनऊ में प्रतियोगिताएं हुईं।

उत्तर प्रदेश स्तर पर चयनित 11 ग्रुप के बीच पंचशील बालक इंटर कॉलेज में प्री-आरडीसी (प्री-रिपब्लिक-डे कैंप) चार शिविर कराए गए। इन चार शिविर में प्रदर्शन के आधार पर दिल्ली में राष्ट्रीय स्तरीय शिविर (रिपब्लिक-डे शिविर) के लिए चयन हुआ। जहां कर्तव्य पथ पर परेड व पीएम मोदी के पथ संचलन कार्यक्रम के लिए के लिए एनसीसी 13वीं गर्ल्स बटालियन की चार छात्राओं का चयन हुआ है।