यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad News: दबंगों ने युवक किया चाकू से हमला, घायल; पुलिस ने दर्ज किया मामला
मोदीनगर स्थित निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव सारा में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक के पेट में चाकू ...और पढ़ें

HighLights
- दबंगों ने युवक किया चाकू से हमला
- पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने घोंपा चाकू
गाजियाबाद/मोदीनगर, जागरण संवाददाता। मोदीनगर स्थित निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव सारा में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने चार आरोपितों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गांव सारा के संदीप एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी गांव के कुछ युवकों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। कुछ समय पहले उनसे विवाद भी हुआ था।
गाली-गलौज कर किया चाकू से हमला
सोमवार शाम संदीप किसी काम से बाजार जा रहे थे। जब वे गली के बाहर पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे आरोपितों ने उनपर हमला बोल दिया। गाली-गलौज करते हुए उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
इसी बीच एक आरोपित ने चाकू से उनपर वार दिया। उनके पेट में चाकू लगा, जिससे वे लहूलुहान हो गए। आसपास के लोग जब वहां आये तो आरोपित भाग निकले। आनन-फानन में संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ज्लद होंगे आरोपित गिरफ्तार: पुलिस
मामले में एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि शिकायत के आधार पर जीतू, सोनू व रवि के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द इनकी गिरफ्तारी होगी। घायल का मेडिकल परीक्षण कर दिया गया है।
