विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: होटल में युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाकर ली अश्लील फोटो, सोशल मीडिया पर की वायरल

By Ashutosh GuptaEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Mon, 04 Sep 2023 05:14 PM (GMT+05:30)

गाजियाबाद के विजय नगर थाने क्षेत्र में रहने वाली युवती के एक परिचित ने अश्लील फोटो ले लिए और उन्हें ...और पढ़ें

युवती की सोशल मीडिया पर वायरल की अश्लील फोटो
युवती की सोशल मीडिया पर वायरल की अश्लील फोटो

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के उनके परिचित ने अश्लील फोटो ले लिए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आपसी सहमति से बने संबंध

बिहार की रहने वाली एक युवती विजयनगर क्षेत्र में रहती हैं। उनका कहना है कि उनकी मुलाकात बिहार के ही रमन शुक्ला से हुई थी और दोनों के बीच बातें होने लगी। रमन ने उन्हें विजयनगर क्षेत्र में एक होटल में बुलाया और दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने।

मना करने पर वायरल की फोटो

इस दौरान रमन ने उनकी अश्लील फोटो ले ली। बाद में वह लगातार उन्हें होटल में बुलाने लगा। इस पर उन्होंने होटल में जाने से मना किया तो आरोपित ने उनकी अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और रिश्तेदारों को भेज दी। तब से पीड़िता मानसिक तनाव में है। पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

फर्जी आईडी से भेज रहा अश्लील मैसेज

इसके अलावा गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली युवती की किसी युवक ने उनके नाम से ही फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली। आरोपित युवक उन्हें इस आईडी से अश्लील मैसेज भेज रहा है। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो आरोपित बाज नहीं आया और उन्हें लगातार मैसेज करने लगा।

मामले में पीड़िता ने पहले साइबर सेल में शिकायत की और बाद में नंदग्राम थाने में एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से मामले में जांच की जा रही है।