Move to Jagran APP

Ghaziabad: 59 साल के बुजुर्ग ने डेढ़ वर्षीय सगी पौत्री से की दरिंदगी, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद के लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में 59 वर्षीय व्यक्ति ने डेढ़ साल की सगी पौत्री के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेटे के साथ गाली-गलौज की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।

By Avaneesh kumar MishraEdited By: Abhi MalviyaPublished: Wed, 08 Feb 2023 06:13 PM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2023 06:13 PM (IST)
Ghaziabad: 59 साल के बुजुर्ग ने डेढ़ वर्षीय सगी पौत्री से की दरिंदगी, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में 59 वर्षीय व्यक्ति ने डेढ़ साल की सगी पौत्री के साथ दुष्कर्म किया।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में 59 वर्षीय व्यक्ति ने डेढ़ साल की सगी पौत्री के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेटे के साथ गाली-गलौज की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।

loksabha election banner

मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला एक व्यक्ति परिवार के साथ यहां लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में रहता है। उसका आरोप है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसका 59 वर्षीय पिता उसकी डेढ़ साल की बेटी के साथ दरिंदगी कर रहा था। उन्होंने विरोध किया और फटकार लगाई। उसने गाली-गलौज की और घर से भाग गया। लोकलाज के डर से उन्होंने उस दिन इस बात को छिपाए रखा लेकिन मन ही मन परेशान रहा। मंगलवार को इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

दबोचा गया आरोपित 

पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। बुधवार सुबह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने उसका चिकित्सीय परीक्षण कराकर जेल भेज दिया।

आटो चलाता था आरोपित

आरोपित के दो बेटे हैं। पूरा परिवार यहां दो साल से रहता है। आरोपित आटो चलाता था। पीड़ित बेटी का पिता डिलीवरी मैन है। इस वारदात से पूरा परिवार सहमा है। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के 16 घंटे भीतर ही आरोपित को पकड़ लिया गया।

पहले भी हो चुकी है इस तरह की दरिंदगी

इसके पहले 28 जनवरी को लिंक रोड थाना क्षेत्र में रिश्ते के बाबा ने चार साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की थी। बच्ची के स्वजन ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बच्ची के साथ दरिंदगी, मुंह में अंडरवियर और डाइपर ठूंस कर दबाई मासूम की चीख

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बच्ची से दरिंदगी मामला, स्वजन बोले- जब तक फांसी के फंदे पर नहीं लटकेगा, नहीं मिलेगा सुकून


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.