विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-NCR वालों की बल्ले-बल्ले! गाजियाबाद से मुंबई के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट

By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
Published: Mon, 10 Mar 2025 03:36 PM (IST)

फ्लाइट दोपहर 12 बजे मुंबई से हिंडन पहुंची। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने एक बजे हिंडन से मुंबई के ...और पढ़ें

पहली फ्लाइट गाजियाबाद से मुंबई और दूसरी फ्लाइट हिंडन से बेंगलुरु के लिए शुरू हुई। फाइल फोटो
पहली फ्लाइट गाजियाबाद से मुंबई और दूसरी फ्लाइट हिंडन से बेंगलुरु के लिए शुरू हुई। फाइल फोटो

HighLights

  1. एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने उड़ान भर ली है।
  2. सोमवार को मुंबई के लिए उड़ान सेवा शुरू हो गई।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से सोमवार को मुंबई के लिए उड़ान सेवा शुरू हो गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने उड़ान भर ली है। पहली फ्लाइट गाजियाबाद से मुंबई और दूसरी फ्लाइट हिंडन से बेंगलुरु के लिए शुरू हुई।

हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई जाने के लिए पहुंचते यात्री

पहले दिन 90 फीसदी सीटें फुल

फ्लाइट दोपहर 12 बजे मुंबई से हिंडन पहुंची। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने एक बजे हिंडन से मुंबई के लिए उड़ान भरी। अधिकारियों का दावा है कि पहले दिन 90 फीसदी सीटें फुल रहीं। बेंगलुरु के लिए यात्री अधिक होने के कारण दूसरी फ्लाइट शुरू की गई।

हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि गोवा, कोलकाता, बेंगलुरु के बाद अब एयर इंडिया सोमवार से मुंबई के लिए भी सेवा शुरू करेगी। बेंगलुरु के लिए भी एक और सेवा शुरू होगी।

यहां यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से लोग यहां यात्रा करने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ग्रेजुएट छात्र का शातिर दिमाग, पकड़े जाने पर खुले बड़े राज; 52 महंगे मोबाइल भी हुए बरामद