दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक महिला की सनसनीखेज हत्या, मिला अधजला शव
दिल्ली से सटे गाजियाबाद से चौकानें वाला मामला सामने आया है। दरअसल गाजियाबाद के बॉर्डर थाना क्षेत्र के पास स्थित एक खाली प्लॉट में एक महिला का अर्धजला शव मिला है।
By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 10:16 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 12:41 PM (IST)
गाजियाबाद जेएनएन। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक महिला की हत्या कर उसका शव जलाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद-लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के पास स्थित एक खाली प्लॉट में एक महिला का अर्धजला शव मिला है। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि किसी अन्य जगह पर महिला की हत्या कर उसका शव लोनी में लाकर जलाया है।फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें