Move to Jagran APP

Ghaziabad Crime News: पिता ने पवित्र रिश्ता किया तार-तार, 14 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म; FIR दर्ज

Ghaziabad Crime News चाचा ने बताया कि आरोपित ने 2020 में भी पीड़िता को मकान के पीछे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया था। उस समय भी आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी दो महीने पहले ही जमानत मिली थी।

By Abhishek TiwariEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 10:07 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 10:07 AM (IST)
Ghaziabad Crime News: पिता ने पवित्र रिश्ता किया तार-तार, 14 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म; FIR दर्ज
Ghaziabad Crime News: पिता ने पवित्र रिश्ता किया तार-तार, 14 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव में पिता-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पिता ने महज 14 वर्षीय बेटी के साथ रविवार रात दुष्कर्म किया। विरोध पर पीटा भी। आरोपित पिता 2020 में भी बेटी से दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका था।

loksabha election banner

पुलिस ने पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, 14 वर्षीय पीड़िता एक स्कूल की छात्रा है। वह माता, चाचा व परिवार के अन्य लोगों के साथ रहती है। पिता दो महीने पहले ही जमानत पर आकर घर पर रहने लगा था।

विरोध पर की मारपीट

रविवार रात सभी एक साथ सो रहे थे। इस बीच पीड़िता को आरोपित पिता ने जबरदस्ती छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उनके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। विरोध पर मारपीट भी की। थोड़ी देर बाद पीड़िता के चाचा पानी पीने के लिए उठे तो देखा कि दोनों वहां नहीं हैं।

उन्होंने शोर मचाया तो परिवार के दूसरे लोग जाग गए। दोनों को खोजते हुए जब वे छत पर पहुंचे तो आरोपित को रंगेहाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर थोड़ी ही देर में पुलिस भी वहां पहुंची और आरोपित को थाने ले गई। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

चाचा ने बताया कि आरोपित ने 2020 में भी पीड़िता को मकान के पीछे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया था। उस समय भी आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी दो महीने पहले ही जमानत मिली थी। भोजपुर थाना प्रभारी एएसपी मानुष पारिक ने बताया कि पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा दिया है। आरोपित को ज्यादा से ज्यादा सजा दिलाने के लिए पुलिस कोर्ट में मजबूत पैरवी करेगी।

सौतेला पिता किशोरी से कर रहा था दुष्कर्म

उधर, एक अन्य मामले में मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेला पिता पिछले छह माह से किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर किशोरी व उसकी मां से मारपीट भी करता था। पीड़िता ने सोमवार को थाने में शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक गांव निवासी व्यक्ति की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसने करीब एक साल पहले दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी की एक बेटी भी है।

आरोप है कि वह सौतेली बेटी से छह माह से दुष्कर्म कर रहा था। बेटी जब इसका विरोध करती तो उसको जान से मारने की धमकी देता था। बेटी ने हिम्मत कर यह बात मां को बता दी। मां के आपत्ति जताने पर भी आरोपित ने उससे मारपीट की। परेशान होकर मामले में मां-बेटी थाने पहुंची।

उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर आरोपित की करतूत बताई। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.