Move to Jagran APP

कृषि कानूून विरोधी गड्ढे खोदकर कर रहे प्रदर्शन, जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस तो लेट गए प्रदर्शनकारी

ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र में मंडोला गांव के पास तीन कृषि कानून के खिलाफ कुछ लोग सांकेतिक समाधि के गड्ढे खोदकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार देर रात अधिकारियों ने उनके द्वारा खोदे गए गड्ढों को जेसीबी से भरने का प्रयास किया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 11:09 AM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 11:09 AM (IST)
कृषि कानूून विरोधी गड्ढे खोदकर कर रहे प्रदर्शन, जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस तो लेट गए प्रदर्शनकारी
अधिकारियों ने समाधि के गड्ढे भरने का किया प्रसास, लोगों ने जताया विरोध

लोनी (गाजियाबाद) [अजय सक्सेना]। ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र में मंडोला गांव के पास तीन कृषि कानून के खिलाफ कुछ लोग सांकेतिक समाधि के गड्ढे खोदकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार देर रात अधिकारियों ने उनके द्वारा खोदे गए गड्ढों को जेसीबी से भरने का प्रयास किया। लोगों की माने तो उनके विरोध करने पर अधिकारियों को कदम पीछे हटाने पड़े। अचानक कार्रवाई करने पर लोगों में अधिकारियों के प्रति नाराजगी है।

loksabha election banner

मंडोला गांव के पास आवास विकास परिषद कार्यालय के पास कुछ लोग तीन कृषि कानून के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। समस्या का समाधान न होने पर 15 सितंबर को 17 लोगों ने विरोध स्वरूप सांकेतिक समाधि ली थी। लोग समाधि के लिए गड्ढे खोद कर उनमें लेटे गए थे। अधिकारियों ने वार्ता कर उन्हें हटाने को कहा था। वार्ता में समस्या का समाधान नहीं हो सका। लेकिन वह धरना स्थल से हटने को तैयार नहीं हुए।

लोगों की मानें तो देर रात प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने जेसीबी के समाधि के लिए खोदे गए गड्ढों को भरवाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी जेसीबी के सामने खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। वहीं कुछ प्रदर्शनकारी गड्ढों में लेट गए। जिसके बाद अधिकारियों को पीछे हटना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.