Move to Jagran APP

UP: गाजियाबाद में टूटा 118 साल का रिकॉर्ड, रात 1 बजे 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में ठंड ने 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। डासना के कुशलिया इलाके में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 01:56 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 01:56 PM (IST)
UP: गाजियाबाद में टूटा 118 साल का रिकॉर्ड, रात 1 बजे 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान
UP: गाजियाबाद में टूटा 118 साल का रिकॉर्ड, रात 1 बजे 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान

गाजियाबाद [हसीन शाह]। दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद जिले में ठंड ने 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोमवार रात करीब एक बजे डासना के कुशलिया इलाके में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साल 1901 के दिसंबर माह में 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को दिन में सूर्यदेव के दर्शन होने पर ठंड से हल्की राहत मिली। सुबह तड़के तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। ठंडी हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दो जनवरी को बारिश होने की संभावना है।

loksabha election banner

सोमवार को दिनभर कोहरा छाया रहा था। सोमवार रात को 12 बजे के बाद तापमान गिरता चला गया। रात करीब एक बजे कुशलिया गांव के क्षेत्र में तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर मौसम विशेषज्ञ भी हैरान रह गए। रात दो बजे के बाद तापमान थोड़ा बढ़ा। मंगलवार दिन में धूप निकली और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह नौ बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए। लोग घरों, सड़कों और पार्कों मे धूप सेकते हुए नजर आए। धूप से ठंड से हल्की राहत मिली। मगर धूप के साथ चली ठंडी हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। धूप में भी लोगों की कंपकंपी छूट रही थी। वही, धूप निकलने पर सड़कों और बाजारों में कुछ चहल-पहल बढ़ गई। मगर ठंड के कारण बसों और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अभी कम है। सुबह और शाम के वक्त दोपहिया चालकों को काफी परेशानी हुई।

मौसम विशेषज्ञ सूरजभान सिकेरा ने बताया कि गलन बढ़ने के कारण 118 साल का रिकार्ड टूट गया। जनपद का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दो दिनों तक आठ से 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिसके कारण ठंड बरकरार रहेगी। पाला गिरना भी शुरू हो गया है, जो फसलों के लिए भी हानिकारक है, हालांकि इस सर्दी से गेहूं व अन्य फसलों को फायदा होगा। नए साल पर ठंड का कहर कम रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहने की उम्मीद है। हवा चलने के कारण बुधवार को धूप निकली रहेगी। आकाश में हल्के बादल छाने की आशंका है।

ऐसे मापा गया तापमान

मुरादनगर के कृषि विज्ञान केंद्र पर तैनात मौसम विशेषज्ञ सूरजभान सिकेरा ने बताया कि मौसम का हाल जानने के लिए विभाग की गाड़ी लगाई जाती है। इसमें तापमान मापने का अत्याधुनिक मीटर लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि रात एक बजे डासना के करीब तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से मौसम की जानकारी के लिए ड्यूटी लगाई जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.