Move to Jagran APP

Ghaziabad News: इस पेंट से घर-दफ्तर की छत और दीवारें गर्मी को करेंगी बेअसर

मोहित अग्रवाल (उद्यमी विनायक इंडस्ट्रीज गाजियाबाद) के मुताबिक सफेद रंग का यह पेंट भीषण गर्मी में भी दीवार और छतों के तापमान को 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है जिससे लोगों को स्वाभाविक रूप से गर्मी से राहत मिलेगी।

By Jp YadavEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 10:06 AM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 10:06 AM (IST)
Ghaziabad News: इस पेंट से घर-दफ्तर की छत और दीवारें गर्मी को करेंगी बेअसर
Ghaziabad News: इस पेंट से घर-दफ्तर की छत और दीवारें गर्मी को करेंगी बेअसर

गाजियाबाद [शाहनवाज अली]। गर्मी में तपती घर और दफ्तर की छत और दीवारों से गाजियाबाद के इस खास पेंट से राहत मिलेगी। कंपनी का दावा है कि विशेष रूप से तैयार किए गए इस पेंट को छत और दीवारों पर लगाने से तापमान में पांच से 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी।

loksabha election banner

कंपनी ने मेक इन इंडिया के तहत इसे विशेष रूप से तैयार किया है। मसूरी-गुलावटी रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित गाजियाबाद की विनायक इंडस्ट्रीज ने विशेष पेंट तैयार किया है, जो पूरी तरह इको फ्रेंडली है। सफेद रंग के इस पेंट की खासियत है कि तपती गर्मी में यह दीवार और छतों के तापमान को आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक कम कर देगा।

यह फैक्ट्रियों के फैक्ट्री शेड पर भी कारगर बताया जा रहा है, जिसमें गर्मी की तपन पांच से आठ डिग्री तक कम होने का दावा किया गया है। हीट स्ट्रोक को कम करने वाले इस पेंट की कीमत आमतौर के पेंट से करीब 35 से 40 प्रतिशत अधिक है। यह लगभग 7 से 8 वर्ष तक चलता है।

इसके लिए उनकी कंपनी को हाल ही में उद्यमी अवार्ड से भी नवाजा गया था। इसे कंपनी ने इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आइजीबीसी) और नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फार टे¨स्टग एंड सेलीब्रेशन लेबोरेट्रीज (एनएबीएल) से प्रमाणित कराया है।

प्रदर्शनी में दर्शाया था कम तापमान

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आइआइए) की नोएडा स्थित बिजनेस मीट के साथ प्रदर्शनी में कंपनी ने उत्पाद को प्रदर्शित किया था, जिसमें बल्ब लगाकर चेंबर में गर्मी पैदा की। वहीं, इसमें एक साधारण पत्थर और एक पेंट लगे पत्थर का तापमान दर्शाया। साधारण पत्थर में 44 डिग्री तापमान था। वहीं, पेंट लगे पत्थर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था।

मोहित अग्रवाल (उद्यमी विनायक इंडस्ट्रीज, गाजियाबाद) का कहना है कि इस पेंट को छत और दीवारों पर लगाने से पंखा गर्म हवा फेंकना कम कर देता है। तापमान भी पांच से 10 डिग्री सेल्सियस तक होता है और बिजली का बिल भी कम होता है। इससेबिल्डिंग के रखरखाव में कम खर्च होता है। ट्रेन के लोको में भी इसका उपयोग किया गया है। गर्मी में इसकी बेहद मांग है।

UP Schools Summer Vacation 2022: यूपी के स्कूलों में आज से गर्मियों की छुट्टियां, फिर भी लाखों अभिभावक क्यों हैं परेशान?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.