विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: बच्चों को खिलाता चॉकलेट, फिर मतांतरण करने को कहता; आरोपी शिक्षक सहित दो पर केस दर्ज

By vinit Edited By: Geetarjun
Published: Sat, 16 Dec 2023 11:55 PM (IST)

चॉकलेट के बहाने बच्चों के मतांतरण के प्रयास मामले में दो लोगों पर विजयनगर थाने में केस दर्ज किया गया ...और पढ़ें

बच्चों को खिलाता चॉकलेट, फिर मतांतरण करने को कहता; आरोपी शिक्षक सहित दो पर केस दर्ज
बच्चों को खिलाता चॉकलेट, फिर मतांतरण करने को कहता; आरोपी शिक्षक सहित दो पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। चॉकलेट के बहाने बच्चों के मतांतरण के प्रयास मामले में दो लोगों पर विजयनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि दो आरोपित से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में मतांतरण के प्रयास की पुष्टि नहीं हुई है।

एसीपी कोतवाली निमिष पाटिल के मुताबिक शुक्रवार को विजयनगर थाना क्षेत्र की गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में बच्चों को पढ़ाने आने वाले शिक्षक ने एक बच्चे को चॉकलेट देकर हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा।

बच्चे ने घर जाकर पूरी बात स्वजन को बताई। इसके बाद शिक्षक की तलाश शुरु हुई। सोसायटी के लोगों ने आरोपित शिक्षक को पकड़ लिया। कुछ और बच्चों ने भी यही जानकारी दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

एसीपी का कहना है कि आरोपित शिक्षक और उसके भाई पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में मतांतरण के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।