Move to Jagran APP

9 साल की बच्ची को दिखाई अश्लील विडियो, लोगों ने पकड़कर की धुनाई

रात करीब नौ बजे सिहानी चुंगी पुलिस चौकी के पास 12 वर्षीय किशोर एक नौ वर्षीय बच्ची को मोबाइल में अश्लील फिल्म दिखा रहा था।

By Amit MishraEdited By: Published: Sat, 10 Jun 2017 05:24 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jun 2017 09:37 PM (IST)
9 साल की बच्ची को दिखाई अश्लील विडियो, लोगों ने पकड़कर की धुनाई
9 साल की बच्ची को दिखाई अश्लील विडियो, लोगों ने पकड़कर की धुनाई

गाजियाबाद [जेएनएन]। नौ वर्षीय बच्ची को अश्लील फिल्म दिखाने वाले किशोर को लोगों ने शुक्रवार रात सिहानी चुंगी से दबोचा लिया। मामला सिहानी गेट थानाक्षेत्र का है। किशोर की पिटाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी देकर पुलिस ने उसे रिहा किया।

loksabha election banner

शुक्रवार रात करीब नौ बजे सिहानी चुंगी पुलिस चौकी के पास 12 वर्षीय किशोर एक नौ वर्षीय बच्ची को मोबाइल में अश्लील फिल्म दिखा रहा था। तभी रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे देखा तो वह भागने लगा। इस पर लोगों ने पीछा कर उसे दबोचा लिया।

लोगों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर सिहानी चुंगी चौकी पुलिस के सुपुर्द किया। एसओ सिहानी गेट विनोद पांडेय ने बताया कि किशोर के परिजनों ने बच्ची के परिजनों से माफी मांगी। इस पर उन्होंने कोई कार्रवाई न कराने की बात लिखित में दी। इसके बाद ही किशोर को रिहा किया गया। 

यह भी पढ़ें: अश्लील वीडियो बनाकर मां को किया ब्लैकमेल, बेटी के साथ किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: शौहर बोला- तलाक...तलाक...तलाक, बीवी ने भाइयों संग मिलकर कर दिया 'गंजा'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.