Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2022: भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बनाई रणनीति

लोनी भाजपा कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने मंगलवार को पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों व विभिन्न मोचरें के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। जिलाध्यक्ष ने आगामी चुनाव की जिम्मेदारी के बारे में बताया। मंडल अध्यक्षों से सुझाव पेटी एकत्रित कर ली गई है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 04:35 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 04:35 PM (IST)
यूपी चुनाव 2022: भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बनाई रणनीति
भाजपा कैंप कार्यालय पर बैठक करते जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ’ जागरण

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। लोनी भाजपा कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने मंगलवार को पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व विभिन्न मोचरें के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। जिलाध्यक्ष ने आगामी चुनाव की जिम्मेदारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं। मंडल अध्यक्षों से सुझाव पेटी एकत्रित कर ली गई है।

loksabha election banner

उन्होंने घोषित उम्मीदवार के साथ मिलकर काम करने की बात कही। रामकुमार त्यागी, चैनपाल सिंह, निशा सिंह, राजेंद्र बाल्मीकि, मनोज त्यागी, संगीता चौधरी, मोहन जीत कौर, अश्विनी कुमार, अजय गर्ग, राहुल बैसला, सतपाल प्रधान, प्रशांत कुमार व कृष्ण बंसल मौजूद रहे।

लाभार्थी सम्मान अभियान के साथ भाजपा ने शुरू किया अभियान

वहीं, महानगर व जिले में मंगलवार सुबह से 650 से अधिक भाजपा की टीम ने लाभार्थी सम्मान अभियान के तहत जनसंपर्क किया। राज्यमंत्री अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा व महानगर मंत्री पंडित गुंजन शर्मा समेत सभी मोचरें व बूथ के अध्यक्षों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घर जाकर उन्हें रोली व कुमकुम का टीका लगाया और भाजपा के एजेंडे के बारे में बताकर योजना का स्टीकर भी चिपकाया। संजीव शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी तक लखनऊ से मिली लाभार्थियों की सूची के मुताबिक हर एक लाभार्थी से संपर्क करना है। दिनेश सिंघल का कहना है कि अभियान भाजपा को और मजबूती देगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.