Bank Holiday October: दिल्ली-एनसीआर में अक्टूबर महीने में कुल 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, अभी से बना लें प्लान
Bank Holiday October 2022 दिल्ली-एनसीआर में अक्टूबर महीने में कुल 12 दिनों तक बैंकों में अवकाश रहेगा। सरकारी दफ्तर स्कूल और कालेज भी बंद रहेंगे। ऐसे में लोग अभी से प्लान करके बैंक संबंधी काम निपटा लें।
गाजियाबाद, जागरण संवाददाता।Bank Holiday October 2022: दिल्ली-एनसीआर में आगामी माह अक्टूबर में लोगों को एक या दो नहीं बल्कि अलग-अलग दिनों में 12 दिन के अवकाश मिलेंगे, क्योंकि इस महीने में नवरात्र के बाद दशहरा से लेकर दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार भी हैं। ऐसे में अवकाश को ध्यान में रखते हुए बैंक संबंधित काम समय से कर लें। वरना आपको परेशानी हो सकती है।
गांधी जयंती समेत कई दिनों तक बंद रहेंगे बैंक
इस बार अक्टूबर महीना त्योहारों के साथ अवकाश की झड़ी लेकर आ रहा है। त्योहारों की वजह से बैंक अवकाश की भी भरमार रहेगी। गांधी जयंती के बाद दशहरा, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज समेत अनेक त्योहारों पर बैंकों में ताले लटके मिलेंगे।
घर से निकलने से पहले देख लें अवकाश की सूची
त्योहारों के अलावा, अक्टूबर माह में कुल पांच रविवार भी हैं, जब बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहता है। अगले महीने बैंक से जुड़े काम निपटाने के लिए लोगों को घर से निकलने से पहले अवकाश की सूची जरूर देखनी होगी। अक्टूबर माह में रविवार समेत कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।
तिथि - त्योहार व रविवार
- 2 अक्टूबर- रविवार : गांधी जयंती
- 4 अक्टूबर- मंगलवार : महानवमी
- 5 अक्टूबर- बुधवार : दशहरा
- 8 अक्टूबर-दूसरा शनिवार
- 9 अक्टूबर- रविवार : बारावफात
- 16 अक्टूबर- रविवार
- 2 अक्टूबर-चौथा शनिवार
- 3 अक्टूबर- रविवर
- 4 अक्टूबर- सोमवार : दीपावली
- 26 अक्टूबर-बुधवार :गोवर्धन पूजा
- 27 अक्टूबर- बृहस्पतिवार : भैया दूज
- 30 अक्टूबर- रविवार
समय पर बैंक जाकर निपटा लें सभी जरूरी काम
हिमांशु शेखर तिवारी (अग्रणी बैंक प्रबंधक, गाजियाबाद) का कहना है कि अगले माह करीब 12 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इससे पहले बैंक ग्राहक अपने काम निपटा लें। ताकि किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
CAA Protest: 84 साल की 'बिलकिस दादी' दिल्ली के शाहीन बाग में क्यों बैठी थी धरने पर ? अब खुला राज
Air Pollution: गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नुकसान पहुंचाता है वायु प्रदूषण