यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर परिवार पर धारदार हथियार से हमला, पांच लोग घायल
पूर्व हुए झगड़े की वीडियो बनाने के नाम पर साजिद व जावेद ने शिवकुमार के भतीजे ललित के साथ मारपीट ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, मुरादनगर। थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला समेत पांच लोग घायल हो गई। पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
दो समुदायों के बीच का मामला होने के चलते गांव में तनाव बना हुआ है। जलालाबाद गांव में शिवकुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। शिवकुमार का पड़ोस में रहने वाले साजिद से विवाद चल रहा है। आरोप है कि पूर्व हुए झगड़े की वीडियो बनाने के नाम पर साजिद व जावेद ने शिवकुमार के भतीजे ललित के साथ मारपीट की, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया।
बाद में देर रात साजिद व उसके साथी शिवकुमार में घर में घुस आए और धारदार हथियार से हमला महिला समेत परिवार के लोगों को घायल कर दिया। इसके अलावा आरोपितों ने घर में तोड़फोड़ भी की। घायल लोगों को चिकित्सकीय सहायता दी गई। हमला करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने साजिद, जावेद इमरान ,जहीर ,जमालू व दाशिन आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है।
