Move to Jagran APP

यमुना में बढ़ा पानी, लोनी के कई गांवों में बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट

Flood Alert in Loni दिल्‍ली में यमुना में बढ़ते जलस्‍तर से गाजियाबाद के शहर लोनी में प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। यहां बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 09:48 AM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 09:53 AM (IST)
यमुना में बढ़ा पानी, लोनी के कई गांवों में बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट
यमुना में बढ़ा पानी, लोनी के कई गांवों में बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट

गाजियाबाद, जेएनएन। Flood Alert in Loni: दिल्‍ली में यमुना में बढ़ते जलस्‍तर से गाजियाबाद के शहर लोनी में प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। यहां बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन हर प्रकार की अनहोनी कि स्‍थिति को लेकर अलर्ट हो गया है। हर पल यमुना के जलस्‍तर पर नजर रखी जा रही है।

loksabha election banner

लोनी के गांवों पर मंडराया खतरा
हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने पर यमुना किनारे लोनी के गांवों पर खतरा मंडराने की आशंका बढ़ गई है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी दोपहर में निरीक्षण करेंगे। वहीं इलाके के आसपास के लोगों में जलस्‍तर बढ़ने से दहशत है। 

रविवार को छोड़ा गया है आठ लाख क्‍यूसेक पानी 
रविवार को छोड़ा गया आठ लाख क्यूसेक पानी तेज़ी से दिल्ली पहुंच रहा है। ऐसे में दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। अगले 24 घंटे में हालात खराब होने की आशंका जताई गई है, क्योंकि हरियाणा का पानी जल्द ही यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा रहा है। पुरानी दिल्ली रेलवे पुल पर सुबह 8 बजे का जलस्तर 204.56 मीटर था, लेकिन 9 बजते-बजते यह 204.70 हो गया। इससे पहले ही यमुना अपने चेतावनी संदेश 204.50 मीटर को पार कर गई है। 

वहीं दिल्‍ली सरकार ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपात बैठक बुलाई है जिसकी अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे। इस बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को मौजूद रहने को कहा गया है।

देश के इस एक्सपायरी पुल पर हर दिन गुजरती हैं 150 से ज्‍यादा ट्रेनें, पढ़िए- यह रोचक स्टोरी

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.